रुबीना दिलाइक ने शेयर किया अपना लेटेस्ट फोटोशूट,खूबसूरती देख फैंस ने कहा-'आप बिलकुल ऐश्वर्या राय जैसी दिख रही हो'

रुबीना दिलाइक ने शेयर किया अपना लेटेस्ट फोटोशूट,खूबसूरती देख फैंस ने कहा-‘आप बिलकुल ऐश्वर्या राय जैसी दिख रही हो’  

रुबीना दिलाइक का लेटेस्ट फोटोशूट सोशल सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। एक्ट्रेस की तस्वीरें देख फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे है।

टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक फैंस के बीच काफी पॉप्युलर हैं। रुबीना ने सीरियल छोटी बहू से लेकर बिग बॉस 14 तक दर्शको का भरपूर मनोरंजन किया है। रुबीना के चाहने वाले उनके हर एक अदा पर मर मिटते है। बॉस लेडी ने हाल ही में अपना ग्लैमरस फोटोशूट शेयर किया है, जो उनके फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

मेकअप ने खिंचा सबका ध्यान

रुबीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस पर्पल कलर के ऑउटफिट में काफी स्टनिंग लग रही है। इस ऑउटफिट को और भी अट्रैक्टिव बनाने के लिए एक्ट्रेस ने आई मेकअप किया हुआ है। रुबीना के फैंस को उनकी ये तस्वीरें काफी पसंद आ रही है। उनके एक फैंस ने तो उनकी आँखों की तारीफ करते हुए उन्हें बिलकुल ऐश्वर्या राय जैसा बताया।

कोरोना से प्रभावित हुई रुबीना

तस्वीरें शेयर करते हुए रुबीना ने बताया कि ‘तीसरी लहर ने मेरी हेल्थ को दोबारा प्रभावित किया,लेकिन मेरे जनून और मेरी ताकत को खत्म नहीं कर पाया। इसलिए मैं अपनी जिंदगी में छोटी-छोटी खुशियों को सेलिब्रेट करती हूँ और यही लाइफ को खूबसूरत बनाता है। अब मैं बिलकुल ठीक हो चुकी हूँ।’

फैंस को पसंद आया फोटोशूट

रुबीना दिलाइक की लेटेस्ट तस्वीरें देख फैंस उनकी तारीफ कर रहे है। एक फैन ने उनकी आँखों की तारीफ की तो एक अन्य को उनका हेयर स्टाइल पसंद आ रहा है। फैंस रुबीना की इन तस्वीरों पर ब्यूटीफुल, लवली जैसे कमेंट कर रहे है।

शेयर करें:
FacebookXWhatsAppTelegramEmail

Comments are closed.

Scroll to Top