जान्हवी कपूर के बर्थडे पर रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने शेयर किया रोमांटिक पोस्ट
जान्हवी कपूर के बर्थडे पर उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने एक रोमांटिक पोस्ट साझा कर उन्हें बधाई दी है। जान्हवी और शिखर की ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर आज अपना 26वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। जान्हवी के बर्थडे पर उनके फैंस, फ्रैंड्स और फैमिली मेंबर्स उन्हें बधाइयां दे रहे है। वहीं जान्हवी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने भी उन्हें खास अंदाज में विश किया है। शिखर ने जान्हवी के बर्थडे पर एक रोमांटिक फोटो साझा की है।
बॉयफ्रेंड ने शेयर किया रोमांटिक पोस्ट
शिखर पहाड़िया ने बड़े ही रोमांटिक अंदाज में जान्हवी को बर्थडे विश किया है। दरअसल शिखर ने हाल ही में अपनी इंस्टा स्टोरी पर जान्हवी संग एक खास तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में दोनों रात के अँधेरे में चाँद को निहारते हुए नजर आ रहे है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए शिखर ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे।’ इसके साथ ही उन्होंने हार्ट इमोजी भी बनाया है।
जान्हवी कपूर ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ये फोटो री शेयर की है। बता दे कि शिखर पहाड़िया को अक्सर जान्हवी कपूर के साथ स्पॉट किया जाता है। कोई बॉलीवुड पार्टी हो या फैमिली गेट-टुगेदर दोनों अक्सर साथ में ही नजर आते है। बीते दिनों जान्हवी अपने पिता बोनी कपूर और बहन ख़ुशी कपूर के साथ फैमिली वेकेशन के लिए गई थी। इस दौरान भी शिखर जान्हवी और उनकी फैमिली के साथ नजर आए थे।
बस यही सब देख सोशल मीडिया यूजर कयास लगा रहे है कि दोनों डेट कर रहे है। हालाँकि जान्हवी और शिखर ने अब तक इन खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
प्रोफेशनल लाइफ
बात करें जान्हवी कपूर की प्रोफेशनल लाइफ कि तो वे जल्द ही फिल्म ‘बवाल’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन लीड रोल में नजर आएँगे।
Pingback: सोनाक्षी सिन्हा के बर्थडे पर रूमर्ड बॉयफ्रेंड ज़हीर इक़बाल ने खास अंदाज में दी बधाई, अनदेखी तस्वीर
Pingback: Bawaal Trailer: वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म 'बवाल' का ट्रेलर रिलीज, लव स्टोरी के साथ दर्शकों को देख
Pingback: Janhvi Kapoor: बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंची जान्हवी कपूर, एक्ट्रेस के सादगी
Pingback: जान्हवी कपूर ने शेयर की पेरिस वेकेशन की तस्वीरें, समंदर किनारे मस्ती से लेकर मेडिटेशन तक कुछ इस अ
Pingback: Janhvi Kapoor: बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ वेकेशन पर निकली जान्हवी कपूर, एयरपोर्ट पर साथ में नजर आए दोनो
Pingback: Janhvi Kapoor: बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंची जान्हवी कपूर, साउथ इंडियन लुक मे