Tendulkar First Century: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने अपने खेल के करियर में वो सब हासिल किया है ,जिसको दूसरे खिलाड़ी शायद ही कर पाएं। साल 2011 वर्ल्ड कप के ठीक दो सप्ताह बाद मास्टर-ब्लास्टर ने इतिहास रचा था।
सचिन तेंदुलकर ने आईपीएल में कब जड़ा था पहला शतक,जानें
सचिन तेंदुलकर ने आईपीएल 2011 में पहला शतक जड़ा था। उन्होंने ये इतिहास 15 मई 2011 को रचा था। उन्होंने टी-20 मुकाबले में पहला शतक लगाया था। सचिन तेंदुलकर ने कोच्चि टस्कर्स के खिलाफ 66 गेंदों पर 100 रन की पारी खेली थी।
Tendulkar First Century:वानखेड़े स्टेडियम के मैदान पर ये इतिहास तब रचा था
सचिन तेंदुलकर ने वानखेड़े स्टेडियम के मैदान पर ये इतिहास तब रचा था ,जब टीम इंडिया ने दो हफ्ते पहले इसी ग्राउंड पर श्रीलंका को फाइनल में हराकर वर्ल्ड कप जीता था।
मुंबई इंडियंस और कोच्चि टस्कर्स के बीच मुकाबला
दरअसल, मुंबई इंडियंस और कोच्चि टस्कर्स के बीच आईपीएल का मुकाबला हुआ। जिसको कोच्चि टस्कर्स टीम ने 8 विकट से जीत लिया था। इस मैच में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे सचिन तेंदुलकर ने 66 गेंदों पर शतक बनाया था और कुल 116 रन बनाए थे।
सरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अंबाती रायडू थे
इस मैच में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अंबाती रायडू थे ,जिन्होंने 53 रन बनाए। मुंबई इंडियंस का स्कोर 182 रन हुआ। जिसका पीछा करते हुए ब्रेंडन मैक्कुलम ने अपनी टीम, कोच्चि टस्कर्स के लिए शानदार बल्लेबाजी की और टीम ने 2 विकट पर 184 रन के साथ मैच जीत लिया।
पहले सचिन तेंदुलकर 99 इंटरनेशनल शतक लगा चुके
आईपीएल में पहले शतक से पहले सचिन तेंदुलकर 99 इंटरनेशनल शतक लगा चुके थे। इसी के साथ सचिन तेंदुलकर आईपीएल में शतक लगाने वाले पहले कप्तान बने। ये भी पढ़ें : सुनील जोशी बने भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता
तेंदुलकर ने आईपीएल में 13 अर्धशतक और एक शतक लगाया है। आईपीएल करियर में उन्होंने 2334 रन बनाए। उनका एवरेज 34.83 का रहा।