Sania Mirza Rohan Bopanna lose final: सानिया मिर्ज़ा अपने करियर के अंतिम ग्रैंड स्लैम को जीतने से चुक गई है। सानिया मिर्ज़ा और रोहन बोपन्ना की जोड़ी ऑस्ट्रेलियन ओपन ग्रैंड स्लैम के फाइनल में हार गए हैं।
इससे पहले सानिया मिर्ज़ा टेनिस से संन्यास लेने की घोषणा कर चुकी थी। यह उनके करियर का अंतिम ग्रैंड स्लैम था।
भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा का सपना अधूरा रह गया है। छह बार ग्रैंड स्लैम जीत चुकी सानिया मिर्ज़ा ने शुक्रवार के दिन अपने करियर का आखिरी ग्रैंड स्लैम खेला। वह अपने टेनिस के सफर को एक इतिहास रचकर खत्म करना चाहती थी लेकिन मैच के आखिरी पलों में उनके जोड़ीदार रोहन बोपन्ना चुके गए।
ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल मैच में भारतीय जोड़ी को ब्राजील की जोड़ी राफेल मातोस और लुईसा स्टेफनी ( Rafael Matos and Luisa Stefani ) ने हरा दिया। सानिया और रोहन को 7-6 , 2-6 से मात मिली। इसी के साथ ही भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा का आखिरी ग्रैंड स्लैम जीतने का सपना अधूरा रह गया।
6 बार ग्रैंड स्लैम का ख़िताब जीतने वाली सानिया मिर्ज़ा अपने ताज में एक और ग्रैंड स्लैम का हीरा जड़ना चाहती थी हालांकि, सानिया मिर्ज़ा और उनके जोड़ीदार रोहन बोपन्ना ने फाइनल मैच में पूरा दम लगाया। मैच के पहले सेट में सानिया और रोहन 5-3 से आगे चल रहे थे। दोनों टीमों के बीच एक अंक के लिए कड़ा मुकाबला हुआ। 6-6 से स्कोर बराबर होने के बाद टाई ब्रेक में रोहन और सानिया की जोड़ी पिछड़ गई। और पहला सेट गंवा दिया। पहले सेट हरने के बाद दूसरे सेट में भी दबाव नजर आने लगा। इसके बाद सानिया मिर्ज़ा और रोहन बोपन्ना की जोड़ी दूसरा सेट भी 2-6 से हार गई।
बता दें, सानिया मिर्ज़ा ने अपने करियर की शुरुआत सेरेना विलियम्स ( Serena Williams ) के साथ साल 2005 में ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस में की थी। ऑस्ट्रेलियन ओपन से शुरुआत करने वाली सानिया मिर्ज़ा ने अपने करियर का आखिरी मुकाबला भी यहीं खेला। Published on: Jan 27, 2023 at 09:19
Indian Chinese clash: अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारतीय सेना और चीनी PLA के बीच… Read More
Malaika Fatehi Dance: मलाइका अरोड़ा के शो 'मूविंग इन विद मलाइका' का का नया प्रोमो… Read More
France beat Morocco : फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में फ्रांस ने मोरक्को को 2-0… Read More
Delhi Acid Attack Case : जब एक लड़की पर एसिड फेंका जाता है तो उसकी… Read More
Pathan Shah:शाहरुख़ खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान ( Pathan ) के रिलीज से… Read More
Avatar The Way Of Water: जेम्स कैमरून की हॉलीवुड फिल्म अवतार : द वे ऑफ़… Read More