4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

National

Video: सपना चौधरी और रेणुका पंवार ने ‘घूम घाघरा’ गाने पर उड़ाया गर्दा, 2 लाख से अधिक बार देखा गया वीडियो

देसी क्वीन सपना चौधरी और सिंगर रेणुका पंवार का लेटेस्ट डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है। जिसमें दोनों छोरियां घूम घाघरा सॉन्ग पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। लोगों को सपना और रेणुका का डांस वीडियो बहुत पसंद आ रहा है।

लेटेस्ट हरियाणवी गाना 

सपना चौधरी और रेणुका पंवार की जोड़ी एक बार फिर नए हरियाणवी गाने के साथ लौट आई हैं। दोनी के नए हरियाणवी गाने का नाम ‘घूम घाघरा’ है। जोकि रिलीज होते ही यूट्यूब पर गर्दा उड़ा रहा है। सपना चौधरी और रेणुका पंवार का गाना इसी महीने 27 तारीख को रिलीज हुआ है।  उनका यह गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। फैंस घूम घाघरा गाने को बहुत पसंद कर रहे हैं। गाने को लोगों द्वारा पसंद किए जाने का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मात्र दो दिन पहले रिलीज हुए इस गाने को अब तक 2043136 बार देखा जा चूका है।

सिंगर रेणुका पंवार और सपना चौधरी का नया गाना 

घूम घाघरा गाने में जहां रेणुका पंवार अपनी सुरीली आवाज से सब का दिल जीत रही है,वहीँ सपना चौधरी भी अपने मदहोश कर देने वाले डांस से सबका मन मोह रही ही।  सपना और रेणुका का घूम घाघरा बहुत तेजी से वायरल हूँ रहा है।

बता दें , सपना चौधरी और रेणुका पंवार का गाना रांझणा म्यूजिक और इंदरजीत सिंह द्वारा प्रस्तुत किया गया है।गाने को रेणुका पंवार ने गाया है और सपना चौधरी और केडी पर फिल्माया गया है। गाने के बोल राकेश माजरिया के हैं और इसका निर्देशन साहिल संधू ने किया है।

बता दें , इससे पहले भी सपना चौधरी और रेणुका पंवार चटक मटक और कोठे ऊपर कोठरी गानों में एक साथ नजर आ चुकी हैं।

वहीँ रेणुका पंवार के बारे में बात करें तो वह बागपत के एक छोटे से गांव की रहने वाली है। रेणुका ने 18 साल की उम्र में हरियाणवीं गाने गाना शुरू किया था। उसका बावन गज का धामण गाना सुपर से भी ऊपर रहा है। बावन के गज के धामण गाने को अब तक मिलियन से भी अधिक बार देखा जा चूका है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *