जम्मू कश्मीर के पुलवामा बांदज़ू इलाके में आज मंगलवार सुबह सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। सुरक्षा बलों ने इस एनकाउंटर में दो आतंकवादियों को मार गिराया।
भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस के साझा ऑपरेशन में पुलवामा के बांदज़ू इलाके में हुई मुठभेड़ में 2 आतंकवादी मारे गए, तलाशी अभियान जारी है। भारतीय सेना की चिनार कोर के एक ट्वीट के अनुसार मारे गए दोनों आतंकवादियों के पास से 2 ऐके 47 राइफल बरामद हुई हैं।
Op Bundzoo (#Pulwama). Joint Operation was launched today early morning on @JmuKmrPolice inputs. Cordon was laid & contact established. Joint Operation in progress.#TerrorismFreeKashmir #IndianArmy #Kashmir
@adgpi @NorthernComd_IA— Chinar Corps🍁 – Indian Army (@ChinarcorpsIA) June 23, 2020
बांदज़ू में हुई इस मुठभेड़ से एक दिन पहले पुंछ इलाके में बीएसएफ जवान की हत्या में शामिल 3 आतंकवादियों को श्रीनगर के जदीबाल इलाके में सुरक्षा बलों ने मार गिराया था। ये भी पढ़ें : सुरक्षा बलों ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 20 किलो आईईडी के साथ सैंट्रो कार बरामद की,टला बढ़ा हमला





