बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। उनकी फोटो और वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल होते रहते हैं। हाल ही में मलाइका अरोड़ा के लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।
छैंया छैंया गर्ल मलाइका अरोड़ा हर रोज़ अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर फोटो और वीडियो शेयर करती रहती है। उनके फोटो और वीडियो बहुत जल्दी वायरल हो जाते हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की हैं।उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब धमाल मचा रही हैं। मलाइका अरोड़ा इस फोटोशूट में परपल कलर सिमरी आउटफिट में काफी खूबसूरत लग रही हैं। लेकिन मलाइका अरोड़ा के एक फोटो में वह बिलकुल ही अलग अंदाज़ में नजर आ रही है।
इस फोटो को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए अभिनेत्री ने लिखा ,” मेरे हाथ से बात करें,क्योंकि मैं सुन नहीं रही हूं। ” इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस फोटो में मलाइका अरोड़ा ने अपना दाहिना हाथ खास मुद्रा में उठाया हुआ है। छैंया छैंया गर्ल की इस फोटो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं।आपको बता दें, मलाइका अरोड़ा इन दिनों एमटीवी पर आने शो ‘सुपर मॉडल ऑफ़ द ईयर’ की जज हैं। इस शो में भी मलाइका अरोड़ा अलग ही अंदाज़ में नजर आती हैं।
इसके अलावा मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर खूब सुर्ख़ियों में रहती हैं। दोनों अपने रिलेशनशिप को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार कर चुके हैं। हालांकि शादी के बारे में अभी भी अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने अभी तक कुछ खुलकर नहीं बोला.
Kanjhawala Incident:दिल्ली के सुल्तानपुरी की रहने वाली निधि कंझावला केस की मुख्य चश्मदीद मानी जा… Read More
Khan Sir: पटना वाले खान सर हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे।… Read More
Suryakumar Batting: सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ निर्णायक मैच में शानदार प्रदर्शन किया है।… Read More
Champion Mary Kom : साल 2012 में लंदन में ओलंपिक मैडल जीतने वाली महिला मुक्केबाज… Read More
Kanjhawala: दिल्ली के कंझावला एक्सीडेंट मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे… Read More
Big B अमिताभ बच्चन हर रविवार को अपने घर के बाहर आकर फैंस से मुलाकात… Read More