Job

भारतीय सेना में हजारों पदों को हटाने की चल रही है तैयारी, ठेके पर ली जा सकती हैं सेवाएं

Army tradesman: भारतीय सेना में भर्ती प्रक्रिया को लेकर नए प्रस्ताव पर विचार चल रहा है। सेना में करीब 80 हजार पदों पर नियमित भर्ती नहीं होगी। इन पदों पर संविदा के जरिए भर्ती की जाएगी।

Army tradesman पदों को हटाने की चल रही है तैयारी

पिछले साल तीनों भारतीय सेनाओं में अग्निपथ स्कीम के तहत अग्निवीरों की भर्ती शुरू हुई। सेना में नियमित भर्ती की जगह अग्निवीर के तौर भर्ती को लेकर देश के कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन हुआ। हरियाणा , उत्तर प्रदेश , बिहार और आंध्र प्रदेश सहित देश के कई राज्यों में युवाओं और छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किए।

इसी बीच अब सेना में नियमित भर्ती प्रकिया को लेकर नया प्रस्ताव आने वाला है। जिसके तहत ट्रेड्समैन पदों पर नियमित भर्ती न करके ठेके पर भर्ती की जा सकती है। इन पदों पर टेंडर निकालकर सेवाएं ली जाएंगी। इससे भारतीय सेना में करीब अस्सी हजार नियमित पदों की कमी हो जाएगी।

2 साल तक नहीं हुई भर्ती

TOI की रिपोर्ट के अनुसार, सेना का वेतन और पेंशन का बजट लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में उसे सिमित रखने के लिए इस प्रस्ताव पर विचार चल रहा है। सेना के एक अधिकारी के अनुसार कोरोना वायरस महामारी के समय में भारतीय सेना में करीब दो साल तक कोई भर्ती नहीं हुई है। जिसके कारण सेना में 1.20 सैनिक कम हो गए हैं। इसके अलावा पिछले साल तीनों सेनाओं में 40000 अग्निवीरों की भर्ती की गई। जिनकी ट्रैनिग शुरू  हो चुकी है। इस तरह से बजट में कटौती की कोशिश की जा रही है।

ट्रेड्समैन पदों पर भर्ती

सेना के सूत्रों के अनुसार साल 2032 तक आर्मी में आधे सैनिक अग्निवीर हो जाएंगे। जिससे जवानों की औसत आयु 32 से घटकर 24 तक रह जाएगी। सूत्रों का कहना है कि इससे दो फायदे होंगे। सैनिकों की औसत उम्र कम हो जाएगी और तकनीक समझने वाले युवा सेना को मिल जाएंगे।

टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट में सेना के सूत्र के हवाले से कहा गया कि सेना में कूक , सफाईवाला , बार्बर और धोबी जैसे पदों पर मेनपॉवर घटाई जा सकती है। जिनकी संख्या करीब 80 हजार है। Published on: Jan 2, 2023 at 11:44

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है।www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है।प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे।इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *