4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

Entertainment

शाहरुख़ खान, काजोल स्टारर फिल्म बाजीगर के हुए 26 साल पुरे, एक्ट्रेस ने आंख मटका कर ली चुटकी

Baazigar: बॉलीवुड के किंग शाहरुख़ खान और एक्ट्रेस काजोल की फिल्म बाजीगर को रिलीज हुए आज 26 साल पुरे हो गए हैं। इस मौके पर काजोल ने फिल्म के ‘ये काली-काली आंखे’ गाने पर चुटकी लेते हुए इंस्टाग्राम पर शेयर किया।

Baazigar मूवी के 26 साल पुरे

आज 12 नवंबर को शाहरुख़ खान और काजोल की फिल्म बाजीगर को 26 साल पुरे हो है। बाजीगर फिल्म 12 नवंबर 1993 को रिलीज हुई थी। इस थ्रिलर फिल्म को अब्बास -मस्तान की जोड़ी ने निर्देशन दिया था।

बाजीगर की स्टारकास्ट

शाहरुख़ खान और शिल्पा शेट्टी के साथ इस फिल्म में जॉनी लिवर और शिल्पा शेट्टी ने भी अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म का संगीत अन्नू मलिक ने दिया था। फिल्म में शाहरुख़ खान के नेगेटिव रोल को खूब पसंद किया गया था। बॉलीवुड के बादशाह किंग खान के फिल्म इंडस्ट्री में 27 साल पुरे होने पर फैंस ने ऐसे मनाया जश्न

काजोल की पहली फिल्म

बाजीगर फिल्म के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली अभिनेत्री काजोल ने फिल्म के 26 साल पुरे होने पर अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए चुटकी ली है।

दरअसल, बाजीगर फिल्म में शाहरुख़ खान और काजोल पर एक गाना फिल्माया गया था। जिसके बोल हैं ‘ ये काली-काली आंखें,ये बिखरे-बिखरे बाल’ और ये गाना सुपरहिट भी हुआ था। काजोल ने इस गाने को लेकर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाली है।सलमान खान ने बॉलीवुड में 30 साल पुरे होने पर फैंस के लिए जबरा बात

 

View this post on Instagram

 

Oops! still don’t have black eyes #26YearsOfBaazigar

A post shared by Kajol Devgan (@kajol) on


शाहरुख़ की ली चुटकी

काजोल ने शाहरुख़ खान के साथ फिल्माए गए इस गाने पर चुटकी लेते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा ,” उप्स! अभी तक काली आंखें नहीं हुई हैं।” इस तरह काजोल ने इस गाने को लेकर चुटकी ली है। आपको बता दें, बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल को आंखें ब्राउन कलर की हैं। इस लिए काजोल ने बाजीगर फिल्म के इस गाने को लेकरये ज़बरदस्त बात कही है।

 

View this post on Instagram

 

Happy happy birthday to my sweet friend. To many more smiles like this ! Have a wonderful day @iamsrk

A post shared by Kajol Devgan (@kajol) on

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है।www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है।प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे।इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *