4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

National

शाहरुख खान की जवान फिल्म ने रिलीज के दो महीने बाद रचा इतिहास, बनाया एक और खास रिकॉर्ड

शाहरुख खान की जवान फिल्म लगातार इतिहास रच रही है। रिलीज के दो महीने बाद भी जवान फिल्म ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है।

शाहरुख खान की जवान फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। कमाई के मामले में जवान हिंदी सिनेमा जगत की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। एटली के निर्देशन में बनी जवान फिल्म आज भी बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। वहीं फिल्म ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

शाहरुख खान की जवान फिल्म ने रचा इतिहास

जवान बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। रिलीज होते ही फिल्म ने इतिहास रचना शुरू कर दिया था। अब दो महीने बाद भी यह सिलसिला जारी है। दरअसल, जवान ने एक और इतिहास रचा है। फिल्म क्रिटिक सुमित कड़ेल के अनुसार, जवान फिल्म ने 3.92 करोड़ का लाइफ टाइम  थिएट्रिकल फुटफॉल दर्ज किया है। सुमित कड़ेल के अनुसार, यह हिंदी सिनेमा जगत के इतिहास में सबसे ज्यादा दर्शकों की संख्या है।

फिल्म क्रिटिक सुमित कड़ेल ने बताया कि जवान फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। रिलीज के दो महीने बाद जवान के हिंदी संस्करण ने 583 करोड़ रुपए की कमाई की है। जबकि इसका वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1147 करोड़ का आंकड़ा पार कर चूका है।

जवान में शाहरुख के आलावा ये सितारे भी आए नजर

बता दें, जवान फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 7 सितंबर 2023 को रिलीज हुई थी। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा नयनतारा , विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, रिद्धि डोगरा और सुनील ग्रोवर सहित कई सितारों ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म में संजय दत्त और दीपिका पादुकोण भी स्पेशल अपियरेंस में नजर आए। जवान फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म पर भी रिलीज हो गई है। यह फिल्म 2 नवंबर 2023 को शाहरुख खान के बर्थडे के दिन नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है। www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे। इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *