Poonam: समाजवादी पार्टी पार्टी नेता रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि पूनम 18 अप्रैल को लखनऊ से अपना नामांकन दाखिल करेंगी,जहां 6 मई को मतदान होगा। उन्होंने कांग्रेस से निर्वाचन क्षेत्र से कोई उम्मीदवार नही उतारने की भी अपील की।
शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी Poonam समाजवादी पार्टी में हुई शामिल
अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा समाजवादी पार्टी की नेता डिंपल यादव की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुई। वह लखनऊ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से गृह मंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ मैदान में होंगी।
महत्वपूर्ण निर्वाचन क्षेत्र लखनऊ में राजनाथ सिंह और पूनम सिन्हा आमने-सामने होंगे। कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद जो लखनऊ से चुनाव लड़ने के इच्छुक थे अब अपने गृह क्षेत्र धौरहरा से चुनाव लड़ेंगे।
पूनम सिन्हा लखनऊ से समाजवादी पार्टी ,बहुजन समाज पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल पार्टी की सांझा उम्मीदवार होंगी। पूनम 18 अप्रैल को नामांकन दाखिल करेंगी।
लखनऊ में चार लाख कायस्थ
पूनम सिन्हा को लखनऊ में कायस्थ और सिंधी मतदाताओं की वोटों को ध्यान में रखते हुए लखनऊ से चुनावी मैदान में उतारा गया है। पूनम एक सिंधी हैं जबकि उनके पति शत्रुघ्न सिन्हा कायस्थ हैं। लखनऊ में चार लाख कायस्थ ,1.3 लाख सिंधी और साढ़े तीन लाख मुसलमान मतदाता हैं।
लखनऊ से राजनाथ सिंह के खिलाफ लड़ेंगी चुनाव
साल 2014 लोकसभा चुनावों में बीजेपी के राजनाथ सिंह लखनऊ सीट जीती थी। कुल 1006483 मतों में से लगभग 56 प्रतिशत मतदान हुआ था। कांग्रेस की रीता बहुगुणा जोशी दूसरे स्थान पर रही थी।
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए घोषणा
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना में अग्नीपथ भर्ती योजना की घोषणा की, युवाओं को 4 साल के लिए सेना में सेवा करने का मिलेगा मौका
- MLA Kuldeep Kumar ने कहा-बीजेपी और आईटी सेल मेरे खिलाफ झूठ फैला रहे हैं कि मैं कोरोना पॉजिटिव होने के बाद हाथरस गया था
- Haryana विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बीजेपी जेजेपी गठबंधन सरकार का पेपर, जानिए क्या हो सकता है आज