Sheikha Mahra और French Montana पेरिस फैशन वीक दौरान एक साथ नजर आए, क्या एक दूसरे को डेट कर रहे हैं दोनों

Sheikha Mahra and French Montana की जोड़ी पेरिस की सड़कों पर एक साथ देखी गई। जिसके बाद दोनों की डेटिंग की खबरें चर्चा में हैं।
Sheikha Mahra and French Montana
दुबई की राजकुमारी शेखा माहरा बिंत मोहमद बिन राशिद अल मकतूम और अमेरिकी मोरक़्क़न रैपर फ्रेंच मोंटाना हाल ही में पेरिस फैशन वीक के दौरान एक साथ नजर आए। यह जोड़ी पेरिस की सड़कों पर हाथों में हाथ डाले नजर आई। जिसके बाद उनके बीच रोमांटिक रिश्ते की अटकलें तेज हो गई हैं।
एक साथ नजर आए शेखा माहरा और फ्रेंच मोंटाना
Sheikha Mahra and French Montana News: जुलाई 2025 में पेरिस फैशन वीक के दौरान शेखा माहरा और फ्रेंच मोंटाना को एक साथ देखा गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्टों में दोनों पेरिस की सड़कों पर बातें करते हुए नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। हालांकि ये पोस्टें सिर्फ अटकलें हैं, जिनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। न तो शेखा माहरा और न ही फ्रेंच मोंटाना ने इस बात की पुष्टि की है।
कौन हैं शेखा माहरा ?
Sheikha Mahra and French Montana: शेखा माहरा दुबई और संयुक्त अरब अमीरात के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की बेटी हैं। उनकी मां ग्रीक मूल की थी। शेखा माहरा ने ब्रिटेन की एक यूनिवर्सिटी से डिग्री हासिल की है। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। माहरा महिला सशक्तिकरण की वकालत करती हैं।
शेखा माहरा के पूर्व पति
शेखा माहरा ने जुलाई 2024 में अपने पति माना बिन मोहम्मद बिन राशिद बिन माना अल मकतूम से तलाक ले लिया था। उन्होंने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने तलाक की घोषणा की थी। जिसमें शेखा माहरा ने अपने पति पर दूसरी महिलाओं के साथ व्यस्त रहने का आरोप लगाया था। दोनों के तलाक की खबर वैश्विक सुर्ख़ियों में आई थी। माहरा ने 2024 में Divorce नाम का परफ्यूम लॉन्च किया था।
कौन हैं फ्रेंच मोंटाना ?
फ्रेंच मोंटाना का असली नाम करीम खबरोच है। वे एक मशहूर रैपर, सिंगर और कलाकार हैं। उनका “पॉप दैट” गाना काफी मशहूर हुआ था। फ्रेंच का जन्म मोरक्को में हुआ था। बाद में वे अमेरिका में बस गए थे।
क्या एक दूसरे को डेट कर रहे हैं शेखा माहरा और फ्रेंच मोंटाना?
Sheikha Mahra and French Montana: अभी तक न तो शेखा माहरा और न ही फ्रेंच मोंटाना ने अपने रिश्ते की प्रकृति के बारे में कोइ आधिकारिक बयान दिया है। उनकी पेरिस में एकसाथ उपस्थिति ने इन अटकलों को जन्म दिया है।