जिंदा है सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़

पंजाबी सिंगर Sidhu Moosewala की हत्या का मास्टरमाइंड  Goldy Brar जिंदा है। पहले खबर आई थी कि डल्ला लखबीर सिंह ने गोल्डी बराड़ की अमेरिका में हत्या कर दी। अब कैलिफोर्निया पुलिस ने बराड़ के जीवित होने की पुष्टि की है।

मरा नहीं गोल्डी बराड़

कांग्रेस नेता और पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ जीवित है। बुधवार शाम को अमेरिका में गोलीबारी हुई थी और कहा गया था कि इस गैंगवार में बराड़ मारा गया, कैलिफोर्निया पुलिस के अनुसार इस गोलीबारी में एक अफ़्रीकी मारा गया है। उसकी शक्ल कुछ हद तक गोल्डी बराड़ से मिलती-जुलती थी।

गोलीबारी में अफ्रीकी शख्स की मौत

जिस समय अमेरिका में दो समूहों के बीच गोलीबारी हो रही थी और एक शख्स मारा गया था, तब वहां से गुजर रहे एक पंजाबी शख्स ने यह अफवाह फैला दी थी कि गोल्डी बराड़ की हत्या हो गई है। इस खबर सबसे पहले वहां की स्थानीय वेबसाइट फॉक्स ने पब्लिश किया था, लेकिन गोल्डी बराड़ का नाम नही लिखा था। लेकिन भारतीय मीडिया ने इसी न्यूज़ के आधार पर गोल्डी बराड़ का नाम जोड़ दिया था और गैंगस्टर की मौत की खबर चला दी थी।

अमेरिका के शहर कैलिफोर्निया की पुलिस ने स्थानीय मीडिया को बताया कि अमेरिका के फेयर एंड होल्ट एवेन्यू में मंगलवार को शाम सवा पांच बजे के करीब अफ़्रीकी लोगों के दो समूहों के बीच लड़ाई हुई। इस लड़ाई में जो शख्स नीचे गिरा था, उसने अपने पिस्तौल से अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। इस घटना में दो लोगों को गोलियां लगी और एक की मौत हो गई थी।

भारतीय मीडिया ने दी अफवाह को हवा

इस गैंगवार में मारा गया शख्स गोल्डी बराड़  की तरह दिखता था, वहां से गुजर रहे एक पंजाबी युवक ने व्हाट्सएप और सोशल मीडिया के जरिए ये अफवाह फैला दी कि गोल्डी बराड़ मारा गया है। इस अफवाह को भारतीय मीडिया ने प्रमुखता से छापा/टेलीकास्ट किया। जिसमें कहा गया कि गोल्डी बराड़ की हत्या की जिम्मेदारी उसके प्रतिद्वंदी गैंग अर्श डल्ला और लखबीर सिंह लंडा ने ली है।

फ्रेंसों पुलिस ने भी इस खबर का खंडन किया है। लेफ्टिनेंट विलियम जे डुले ने कहा ,”यदि आप ऑनलाइन चैट के कारण यह दावा कर रहे हैं कि गोलीबारी में गोल्डी बराड़ की हत्या हुई है, तो यहसच नहीं है। ”

कौन है गोल्डी बराड़

गोल्डी बराड़ पंजाब के मुक्तसर साहिब का रहने वाला है। वह खालिस्तानी आतंकी समूह बब्बर खालसा से जुड़ा हुआ है। वह हथियारों और शार्प शूटरों की सप्लाई करने के अलावा सीमा पार से विस्फोटक और गोला-बारूद की तस्करी करता है। इसके अलावा हत्या करने के सामान और नशीले पदार्थों की आपूर्ति भी करता है। बराड़ पहले कनाडा के ब्रैम्पटन में रह रहा था। भारत सरकार द्वारा आतंकवादी घोषित किए जाने के बाद वह कनाडा से भागकर अमेरिका में रह रहा है। बराड़ के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कार्नर नोटिस जारी किया हुआ है। भारतीय एजेंसियां उसे भारत वापस लाने के प्रयास कर रही हैं।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 9071 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

जीवन में आपको सफलता के करीब ले जाएंगे जया किशोरी के ये मोटिवेशनल कोट्स ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन
जीवन में आपको सफलता के करीब ले जाएंगे जया किशोरी के ये मोटिवेशनल कोट्स ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन