सोनाक्षी सिन्हा ने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग ‘चिंता ता ता’ गाने पर किया जबरदस्त डांस, वीडियो देख फैंस ने किए ऐसे कमेंट 

सोनाक्षी सिन्हा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग डांस करते नजर आ रही है। सोनाक्षी के इस वीडियो पर फैंस की जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। दरअसल सोनाक्षी का नाम पिछले काफी समय से एक्टर जहीर इकबाल संग जोड़ा जा रहा है। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है और सोशल मीडिया के जरिए भी दोनों के दूसरे पर प्यार बरसाते रहते है। वहीं हाल ही में दोनों का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वे ‘चिंता ता ता’ पर ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे है।

बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग डांस करती दिखी सोनाक्षी सिन्हा

दरअसल हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का एक वीडियो सामने आया है। देखने से यह वीडियो किसी पार्टी या क्लब का मालूम होता है। वीडियो में सोनाक्षी, जहीर के साथ अपने सुपरहिट सॉन्ग ‘चिंता ता ता’ पर डांस करते नजर आ रही है। इस  दौरान दोनों को बखूबी इस गाने की हुक स्टेप्स करते देखा जा सकता है। वहीं दोनों इस दौरान साथ में बेहद खुश लग रहे है।

सोशल मीडिया पर दोनों का ये डांस वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो पर फैंस की जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘दोनों साथ में क्यूट लग रहे है।’ एक ने लिखा, ‘इस सॉन्ग के हुक स्टेप्स का अलग ही फैन बेस है।’ एक ने लिखा, ‘भाभी मिल गई।’ कंई अन्य फैंस ने भी इसी तरह के कमेंट कर इस वीडियो पर प्यार बरसाया है।

प्रोफेशनल लाइफ

बात करें जहीर और सोनाक्षी  की प्रोफेशनल लाइफ कि तो ये दोनों फिल्म ‘डबल एक्सल’ में साथ नजर आ चुके है। वहीं अब सोनाक्षी जल्द ही अक्षय कुमर और टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में नजर आएंगी।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8993 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री