Press "Enter" to skip to content

Sonakshi Sinha Wedding : जल्द दुल्हन बनेंगी सोनाक्षी सिन्हा, 23 जून को बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग करेंगी शादी 

Sonakshi Sinha Wedding : बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को अपने बॉयफ्रेंड और एक्टर जहीर इकबाल संग शादी करने वाली है। हाल ही में उनकी शादी को लेकर …

Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal Wedding : सोनाक्षी सिन्हा काफी समय से बॉलीवुड एक्टर जहीर इक़बाल के साथ रिलेशनशिप में है। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है और सोशल मीडिया के जरिए भी दोनों एक-दूजे पर प्यार बरसाते रहते है। वैसे तो सोनाक्षी और जहीर  ने अभी तक ऑफिशियली अपने रिश्ते के बारे में कुछ नहीं कहा है लेकिन अब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों जल्द ही शादी करने वाले है। दोनों इसी महीने के अंत में शादी रचाएंगे और इस शादी में उनके कुछ करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल होंगे।

Sonakshi Sinha Wedding: जल्द शादी करेंगी सोनाक्षी

रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को मुंबई में ही शादी करेंगे। दोनों की शादी का सेलिब्रेशन मुंबई के बांद्रा वेस्ट स्थित फेमस रेस्टोरेंट बेस्टियन में होगा। बता दे कि इस रेस्टोरेंट की मालकिन एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी है। वहीं इस शादी में सोनाक्षी और जहीर का परिवार और कुछ करीबी दोस्त व रिश्तेदार शामिल होंगे।

कौन है जहीर इकबाल ?

बात करें सोनाक्षी के होने वाले पति जहीर इकबाल की तो उनका जन्म 10 दिसंबर 1988 को मुंबई में हुआ था। जहीर के पिता का नाम इकबाल रत्नासी  है, जो सलमान खान के काफी अच्छे दोस्त है। बता दे कि सलमान ने ही साल 2019 में फिल्म ‘नोटबुक’ से जहीर को लॉन्च किया था। अब तक वे कंई फिल्मों में काम कर चुके है लेकिन उनके करियर को कोई ख़ास उड़ान नहीं मिली। जहीर को पिछली बार सोनाक्षी सिन्हा के साथ फिल्म ‘डबल एक्सएल’ में देखा गया था।

सोनाक्षी सिन्हा ने बेस्ट फ्रेंड हुमा कुरैशी के बर्थडे पर लुटाया प्यार, खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर दी बधाई

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी में शामिल होंगे हनी सिंह, पोस्ट शेयर कर कहा- ‘मैं अपनी बेस्टफ्रैंड की शादी जरूर अटैंड करूंगा’

More from NationalMore posts in National »

Be First to Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    4PILLAR NEWS HINDI
    Whatsapp Channel
    Telegram channel