सृष्टि रोड़े ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में अभिनेत्री अपने टूटे हुए पैर के साथ रुबीना दिलाइक संग डांस करती नजर आ रहीं हैं।
बिग बॉस 14 विनर रुबीना दिलाइक और सृष्टि रोड़े लोकप्रिय सीरियल ‘छोटी बहू’ में साथ नजर आ चुकी हैं। इस सीरियल से दोनों को खूब लोलप्रियता हासिल हुई थी। अब एक बार फिर दोनों एक्ट्रेस साथ आ चुकी हैं, हालाँकि दोनों एक्ट्रेस किसी सीरियल में नहीं बल्कि एक रील वीडियो में साथ नजर आई।
अभिनेत्री सृष्टि रोड़े ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सृष्टि रुबीना दिलाइक के साथ ‘मार डाला’ सांग पर फ्लोर पर बैठकर जबरदस्त एक्सप्रेशन दे रहीं हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सृष्टि के पैर पर प्लास्टर बंधा हुआ। अभिनेत्री इस दौरान अपने प्लास्टर का मजाक उड़ाते हुए दिखाई दे रहीं हैं। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने रुबीना से पूछा कि ये प्लास्टर कब कब निकलेगा ?
वीडियो में दोनों के लुक की बात करें तो सृष्टि रोड़े ने ग्रीन कलर का गाउन पहन रखा है। वहीं रुबीना ने भी उन्ही से मैचिंग करते हुए सूट पहना हुआ है। वीडियो में दोनों एक्ट्रेस मैचिंग कपड़ो में खूबसूरत नजर आ रहीं हैं।
इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया ये वीडियो लोगो को खूब पसंद आ रहा है। फैंस इस वीडियो पर कमेंट कर दोनों एक्ट्रेस की तारीफ कर रहें हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा,सच में आपके रील वीडियो ने तो हमें मार ही डाला। एक अन्य ने दोनों एक्ट्रेस की खूबसूरती की तारीफ की है। एक अन्य ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘फ्रेंडशिप गोल’
Army tradesman: भारतीय सेना में भर्ती प्रक्रिया को लेकर नए प्रस्ताव पर विचार चल रहा… Read More
Demonetisation Legal : पीएम नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर 2016 अचानक नोटबंदी का एलान किया… Read More
Tunisha sharmas सुसाइड केस में आज शिजान खान की माँ और बहनों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस… Read More
Aamir Khan Girlfriend: आमिर खान को हाल ही में अपनी नई गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के… Read More
Indo-Pak 1971 war : तालिबान के नेता अहमद यासिर ने ट्वीट कर पाकिस्तान को 1971… Read More
Akshay Twinkle video: अक्षय कुमार ने हाल ही में अपनी वाइफ ट्विंकल खन्ना के साथ… Read More