अभिनेत्री रुबीना दिलाइक ने करीब दस सालों बाद हिमाचल स्थित अपने गांव में हिमाचली परंपराओं के साथ दिवाली मनाई। रुबीना ने कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि उनके गांव में दिवाली कैसे मनाई जाती है।

रुबीना दिलाइक ने दस साल बाद बाद हिमाचल प्रदेश स्थित अपने पैतृक गांव में मनाई दिवाली, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो 

अभिनेत्री रुबीना दिलाइक ने करीब दस सालों बाद हिमाचल स्थित अपने गांव में हिमाचली परंपराओं के साथ दिवाली मनाई। रुबीना ने कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि उनके गांव में दिवाली कैसे मनाई जाती है।

बिग बॉस 14 विनर रुबीना दिलाइक भले ही अपने काम की वजह से मुंबई में रहती हो लेकिन वे एक ऐसी इंसान हैं जो आज भी अपनी जड़ों से जुडी हुई हैं। वे अपने हिमाचली परंपराओं और रीती रिवाजो को कितना मानती हैं ये उनके इंस्टाग्राम पोस्ट से पता चलता है। अभिनेत्री अक्सर अपने गांव के कल्चर से जुडी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं।

दस साल बाद गांव में मनाई दीवाली

रुबीना ने हाल ही में अपने इंस्टग्राम एकाउंट से एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने एक दशक बाद अपने गांव में पुरे रीती रिवाजो से दिवाली सेलिब्रेट की।

अभिनेत्री ने कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 10 साल बाद मैंने अपने गांव में दिवाली मनाई। वहां दिवाली एक अनोखे अंदाज में मनाई जाती है। लोकल म्यूजिक पर डांस होता है। देवात मंदिर में हमारे देवता शिरगुल महारज (शिव जी) की पालकी निकली जाती है।

दो दिन तक मनाते हैं यह त्यौहार

रुबीना आगे लिखती हैं, सारे गांव वाले दो दिन तक यह त्यौहार मनाते हैं। लोकल गीत और वहां की डिसीज आस पास के लोगो को भी अपनी और आकर्षित कर लेती हैं। इसके बाद सब ठार माता मंदिर (दुर्गा माँ) जाते हैं। ये हमारी कुलदेवी है। वहां पर जगरा की टीम इकठा होती है। जगरा दीवाली की एक लोकल टीम होती है। इसके बाद सब वहां पर लोकल गीत पर डांस करते हैं।

हाल ही में हुई बहन ज्योतिका की सगाई

अभिनत्री रुबीना दिलाइक के घर दिवाली से ही खुशियों का माहौल है, क्योंकि हाल ही में रुबीना की बहन ज्योतिका दिलाइक की सगाई हुई है। एक्ट्रेस ने अपनी बहन की सगाई की फोटोज और वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किये थे।

एक्ट्रेस ने सोशल मिडिया के जरिये अपनी बहन को बधाई देते हुए एक इमोशनल नोट लिखा। रुबीना ने लिखा, “विश्वास नहीं हो रहा, वो अब बड़ी हो गयी।”

शेयर करें:
FacebookXWhatsAppTelegramEmail

Comments are closed.

Scroll to Top