कॉमेडी और एक्टिंग छोड़ सड़क किनारे ‘माला’ बेचते नजर आए सुनील ग्रोवर, देखिए मजेदार वीडियो 

सुनील ग्रोवर ने हाल ही में एक फनी वीडियो शेयर किया है। वीडियो में अभिनेता सड़क किनारे रुद्राक्ष की माला और नेकलेस बेचते हुए नजर आ रहे है।

कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते है। सुनील अक्सर फनी वीडियो शेयर करते रहते है, जो उनके फैंस को खूब पसंद आते है। हाल ही में कॉमेडियन ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनको सड़क किनारे नेकलेस बेचते हुए देखा जा सकता है।

सड़क किनारे नेकलेस बेचते नजर आए सुनील

वीडियो में सुनील ग्रोवर को सड़क किनारे बैठे हुए देखा जा सकता है। उनके सामने ढेरों नेकलेस और रुद्राक्ष की माला रखी हुई है ,जो देखने में काफी खूबसूरत है। तभी एक महिला उनसे कुछ खरीदने की कोशिश करती है, लेकिन महिला की बात सुन सुनील जो रिएक्शन देते है वो काफी मजेदार है।

मजेदार है वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला सुनील ग्रोवर से नेकलेस खरीदने की कोशिश कर रही है। महिला कहती है- ‘भइया, ये कितने का दिया।’ तभी एक्टर कहते है कि, ‘ये हम नहीं देते।’

तब महिला पूछती है तो क्या ये फोटो खींचने के लिए रखा है। महिला फिर से एक नेकलेस को छूने की कोशिश करती है तो एक्टर कहते है कि, ‘ये सब पर्सनल है बेचने के लिए नहीं रखा।’ तब महिला रुद्राक्ष की माला मांगती है।’ तब सुनील कहते है कि, ‘ये सब पर्सनल है आपको समझ नहीं आ रहा।’ इतना कहते हुए वे खुद भी हँसने लग जाते है।

सेलेब्स ने यूँ किया रिएक्ट

फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी सुनील ग्रोवर का यह वीडियो देख हँसते हँसते लोटपोट हो गए। सुनील के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए अर्चना पूरण सिंह ने लिखा, ‘हाहाहा… सुनील। वर्दा खान ने भी लाफिंग इमोजी ड्राप करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है। फैंस भी सुनील के इस वीडियो पर खूब कमेंट करते नजर आए।

बात करें सुनील ग्रोवर की प्रोफेशनल लाइफ कि तो वे जल्द ही अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना के साथ फिल्म ‘गुडबाय’ में नजर आने वाले है। इस फिल्म में उन्होंने एक साधु बाबा का किरदार निभाया है।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 9007 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री