Ahan Shetty के बर्थडे सुनील शेट्टी ने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

Ahan Shetty: बॉलीवुड एक्टर अहान शेट्टी आज अपना 28वां बर्थडे मना रहे है। अहान के बर्थडे पर उनके पिता सुनील शेट्टी और बहन अथिया शेट्टी ने उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया है।

बॉलीवुड एक्टर अहान शेट्टी (Ahan Shetty) 28 दिसंबर को अपना आज अपना 28वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे है। इस खास मौके पर उनके चाहने वाले उन्हें बधाइयां दे रहे है। वहीं अहान के पिता और बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने भी उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। सुनील ने अपने बेटे की एक तस्वीर शेयर करते हुए दिल छू लेने वाला नोट लिखा है। वहीं अहान की बहन अथिया शेट्टी और बहनोई व भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ दी है।

सुनील शेट्टी ने बेटे Ahan Shetty के बर्थडे पर शेयर किया ये पोस्ट

दरअसल हाल ही में सुनील शेट्टी ने अपने बेटे अहान शेट्टी की एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है। इस तस्वीर के साथ सुनील ने लिखा, ‘बहुत सारे लोग तुम में मेरी परछाई देखते है लेकिन मैं तुम में वो आदमी देखता हूँ जो मैं हमेशा से बनना चाहता था। हैप्पी बर्थडे बाबू …मैं आपको मेरे पुरे दिल से प्यार करता हूँ।’

अथिया शेट्टी ने भी लुटाया भाई पर प्यार

अथिया शेट्टी ने भी अपने भाई अहान शेट्टी के बर्थडे पर एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया है। अथिया ने दो तस्वीरें शेयर की है। पहली तस्वीर उनकी शादी के दौरान की है। इस तस्वीर में अहान अपनी बहन का हाथ थामे उन्हें मंडप की तरफ ले जाते नजर आ रहे है। जबकि दूसरी तस्वीर उनके बचपन की है। इस तस्वीर में अथिया ने अपने छोटे भाई को गोद में उठाया हुआ है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अथिया ने लिखा, ‘सबसे अच्छे भाई, सबसे अच्छे दोस्त और सबसे अच्छे इंसान को जन्मदिन की शुभकानाएं। आप हर खुशी और अनलिमटिड लड्डू के हकदार है। आई लव यू बुद्धू।’

केएल राहुल ने भी किया ‘साले साहब’ को बर्थडे विश

भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) ने भी अपने ‘साले साहब’ को बर्थडे विश किया है। केएल ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर  अहान संग एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने अहान को अपना भाई बताया है। केएल ने अहान को बर्थडे विश करते हुए लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे अहान शेट्टी। अपनी लाइफ में आप जैसा भाई पाकर मैं बहुत खुश हूँ। मुझे हमेशा आपका साथ मिला है।’

सुनील शेट्टी ने बेटे अहान शेट्टी के बर्थडे पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट, अथिया शेट्टी ने भी भाई पर यूं लुटाया प्यार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *