Tahira Shirtless: बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की एक हॉट फोटो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रही है । विक्की डोनर अभिनेता की इस फोटो को पत्नी ताहिरा कश्यप ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है । जिसमें उनका लुक देखने लायक है।
ताहिरा कश्यप ने शेयर की आयुष्मान खुराना की शर्टलेस फोटो
आयुष्मान खुराना अपने अभिनय के करियर में एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा रहे चुके हैं । फिल्म ‘विक्की डोनर’ से लेकर ‘ड्रीम गर्ल’ फिल्म तक उनकी सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है । वह हर मूवी में एक अलग किरदार निभाते हैं । उनका ये प्रयोग सफल भी होता है । इन सबसे इतर,आयुष्मान खुराना की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है । जिसमें अभिनेता का हॉट अवतार नजर आ रहा है ।
Tahira Shirtless
दरअसल, आयुष्मान खुराना की इस फोटो को उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप ने सोशल मीडिया पर साझा किया है । ताहिरा कश्यप ने जो फोटो शेयर की है ,उसमें अभिनेता शर्टलेस अंदाज में नजर आ रहे हैं । इस फोटो में ‘अंधाधुन’ अभिनेता का धांसू अंदाज नजर आ रहा है ।
ये भी पढ़ें : शहनाज गिल का ‘लिटल स्टार’ सॉन्ग हुआ रिलीज, देखें पंजाब की कटरीना कैफ का जबरा डांस
Tahira Kashyap ने इस फोटो को शेयर करते हुए बड़ा ही प्यारा कैप्शन दिया है । ताहिरा कश्यप ने लिखा ,” वे सभी चीजें जो मुझे पसंद हैं । चाय, किताब लैंप ,स्टडी टेबल और ये हॉट बॉय ।” पत्नी द्वारा साझा की गई यह फोटो थोड़ा दूर से ली गई है । लेकिन आप देख सकते हैं कि कैसे आयुष्मान खुराना चश्मा लगा कर किताब पढ़ने में व्यस्त हैं और बैकग्राउंड में बारिश हो रही है । ‘शुभ मंगल सावधान’ फिल्म अभिनेता की यह फोटो फैंस को बहुत पसंद आ रही है ।







Comments are closed.