Site icon 4PILLAR

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने जबरदस्त एक्शन से जीता फैंस का दिल, रिलीज हुआ फिल्म ‘योद्धा’ का टीजर 

Film Yoddha: सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने जबरदस्त एक्शन से जीता फैंस का दिल

Film Yoddha: सिद्धार्थ मल्होत्रा की मच अवेटेड फिल्म योद्धा का टीजर रिलीज हो गया  है। एक मिनट के इस टीजर में सिद्धार्थ हाथों में गन लिए जबरदस्त एक्शन मोड़ में नजर आ रहे है।

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी योद्धा को लेकर चर्चा में बने हुए है। बीते दिन ही उन्होंने एक पोस्टर शेयर करते हुए बताया था कि आज 19 फरवरी को इस फिल्म  का टीजर रिलीज किया जाएगा। वहीं अब मेकर्स ने तय समयनुसार योद्धा का टीजर जारी कर दिया है। टीजर में सिद्धार्थ को जबरदस्त एक्शन मोड़ में देखा जा सकता है।

Film Yoddha: सिद्धार्थ मल्होत्रा की Yodha का टीजर हुआ रिलीज

योद्धा का टीजर देखने से पता चलता है कि इस फिल्म  की कहानी प्लेन हाइजेक पर आधारित है। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक आर्मी ऑफिसर का किरदार निभाया है टीजर में दिखाया गया है की कैसे आतंकी एक प्लेन हाइजेक कर लेते है। इसके बाद सिद्धार्थ आतंकियों के साथ मारपीट कर सभी पैसेंजर्स को सुरक्षित बचा लेते है।

कब रिलीज होगी ये फिल्म ?

बता दे कि इस फिल्म का निर्माण सिद्धार्थ-कियारा की सुपरहिट फिल्म ‘शेरशाह’ के मेकर्स द्वारा ही किया गया है। ऐसे में दर्शको को इस फिल्म से भी काफी उम्मीदें है। वहीं बात करें इस फिल्म की स्टारकास्ट की तो सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ-साथ राशि खन्ना और दिशा पटानी भी इस फिल्म में अहम भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म 15 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Exit mobile version