Sania Mirza Dance: सानिया मिर्ज़ा ने बहन की शादी में किया ज़बरदस्त डांस

सानिया मिर्ज़ा ने बहन की शादी में किया ज़बरदस्त डांस, वीडियो खूब रहा है वायरल

Sania Mirza Dance: टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा की बहन अनम मिर्ज़ा का निकाह टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के बेटे मोहम्मद असदुद्दीन के साथ हुआ है। बहन की शादी में टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा ने जमकर डांस किया। उनका ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

सानिया मिर्ज़ा ने बहन की शादी में किया ज़बरदस्त डांस

सानिया मिर्ज़ा की बहन की शादी के कई फोटो और वीडियो जहां सुर्ख़ियों में हैं ,वहीँ इस शादी में सानिया मिर्ज़ा द्वारा किया गया डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है।

Sania Mirza Dance

इस वीडियो में बॉलीवुड डांस डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान और साउथ के सुपर स्टार रामचरण भी सानिया के साथ जमकर डांस करते हुए नजर आए रहे हैं। दिशा पटानी की ब्लैक बिकनी फोटो ने इंटरनेट पर मचाया धमाल, आप भी देखें खूबसूरत तस्वीरें

घुंगरू टूट गए’ गाने पर सानिया मिर्ज़ा ने किया डांस 

‘घुंगरू टूट गए’ गाने पर सानिया मिर्ज़ा ,फराह खान और रामचरण ने जमकर डांस किया है। इस वीडियो को रामचरण की पत्नी उपासना कामिनेनी ने यूट्यूब पर शेयर किया है। इस वीडियो को उपासना ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर भी शेयर किया है।

वीडियो को शेयर करते हुए उपासना ने कैप्शन में लिखा,” पॉपुलर डिमांड पर। ” इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर खुद सानिया मिर्ज़ा ने कमेंट करते हुए लिखा ,” मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि आप ने इसे पोस्ट कर दिया है। ” कुछ दिन पहले शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 529,434 बार देखा जा चूका है। सैफ अली खान ने इस तरह किया था करीना कपूर को प्रपोज

आपको बता दें, सानिया मिर्ज़ा बहन अनम मिर्ज़ा और मोहम्मद अजहरुद्दीन के बेटे असादुद्दीन का निकाह 12 दिसंबर 2019 को हुआ था। इस निकाह में बॉलीवुड अभिनेत्री और मोहम्मद अजहरुद्दीन की पूर्व पत्नी संगीता बिजलानी भी नजर आई थी। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब हो रही है वायरल,आप भी देखें ।

Comments are closed.

Scroll to Top