Site icon www.4Pillar.news

प्रियंका चोपड़ा के चेहरे पर दिखी घर आने की ख़ुशी, 3 साल बाद भारत लौटी ‘देसी गर्ल’, देखिए वीडियो  

प्रियंका चोपड़ा 3 साल के बाद भारत लौटी है। मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचते ही एक्ट्रेस के चेहरे पर घर वापिस आने की  ख़ुशी साफ नजर आ रही  थी। 

प्रियंका चोपड़ा 3 साल के बाद भारत लौटी है। मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचते ही एक्ट्रेस के चेहरे पर घर वापिस आने की ख़ुशी साफ नजर आ रही  थी।

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा करीब 3 सालों के बाद भारत लौटी है। बीते दिन अभिनेत्री ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर साझा करते हुए अपने भारत आने की  जानकारी दी थी। प्रियंका को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस के चेहरे पर घर आने की ख़ुशी साफ झलक रही थी। एयरपोर्ट पर ‘देसी गर्ल‘ ने हाथ हिलाकर पैपराजी का अभिवादन किया और मुस्कुराते हुए अपनी गाड़ी की तरफ चली गई।

प्रियंका ने जाहिर की मुंबई आने की ख़ुशी

प्रियंका चोपड़ा कोविड महामारी के बाद पहली बार भारत आई है। ऐसे में तीन सालों के बाद घर लौटने की ख़ुशी उनके चेहरे पर साफ नजर आ रही थी। प्रियंका ने अपनी  इंस्टा स्टोरी पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए घर आने की ख़ुशी जाहिर की है।

पीसी ने फ्लाइट की विंडो से एक तस्वीर क्लिक करके शेयर की है। इस तस्वीर में उन्होंने मुंबई आने की पहली झलक कैप्चर की है। एक्ट्रेस ने अपनी गाड़ी से चलते हुए भी एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने  कैप्शन में लिखा, ‘मुंबई मेरी जान।’

इस फिल्म में नजर आएंगी देसी गर्ल

बता दे कि पीसी आखिरी बार साल 2019 में भारत आई थी। उस साल उनकी फिल्म ‘द स्काई इज पिंक‘ रिलीज हुई थी। बात करें प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग हिंदी फिल्म कितो वे फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ नजर आएंगी।

Exit mobile version