4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

Entertainment

प्रियंका चोपड़ा के चेहरे पर दिखी घर आने की ख़ुशी, 3 साल बाद भारत लौटी ‘देसी गर्ल’, देखिए वीडियो  

Priyanka Chopras Home: प्रियंका चोपड़ा 3 साल के बाद भारत लौटी है। मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचते ही एक्ट्रेस के चेहरे पर घर वापिस आने की ख़ुशी साफ नजर आ रही  थी।

Priyanka Chopras Home: प्रियंका चोपड़ा के चेहरे पर दिखी घर आने की ख़ुशी

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा करीब 3 सालों के बाद भारत लौटी है। बीते दिन अभिनेत्री ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर साझा करते हुए अपने भारत आने की  जानकारी दी थी। प्रियंका को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस के चेहरे पर घर आने की ख़ुशी साफ झलक रही थी। एयरपोर्ट पर ‘देसी गर्ल‘ ने हाथ हिलाकर पैपराजी का अभिवादन किया और मुस्कुराते हुए अपनी गाड़ी की तरफ चली गई।

3 साल बाद भारत लौटी ‘देसी गर्ल

प्रियंका चोपड़ा कोविड महामारी के बाद पहली बार भारत आई है। ऐसे में तीन सालों के बाद घर लौटने की ख़ुशी उनके चेहरे पर साफ नजर आ रही थी। प्रियंका ने अपनी  इंस्टा स्टोरी पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए घर आने की ख़ुशी जाहिर की है।

देखिए वीडियो

पीसी ने फ्लाइट की विंडो से एक तस्वीर क्लिक करके शेयर की है। इस तस्वीर में उन्होंने मुंबई आने की पहली झलक कैप्चर की है। एक्ट्रेस ने अपनी गाड़ी से चलते हुए भी एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने  कैप्शन में लिखा, ‘मुंबई मेरी जान।’

इस फिल्म में नजर आएंगी देसी गर्ल

बता दे कि पीसी आखिरी बार साल 2019 में भारत आई थी। उस साल उनकी फिल्म ‘द स्काई इज पिंक‘ रिलीज हुई थी। बात करें प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग हिंदी फिल्म कि तो वे फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ नजर आएंगी।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है। www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे। इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *