26 दिसंबर को होगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण,जानिए भारत में साफतौर पर कहां दिखाई देगा

इस साल 26 दिसंबर को होने वाले सूर्य ग्रहण को भारत में देखा जा सकेगा। भारत के अलावा इस सूर्य ग्रहण को कतर,सुमात्रा,सऊदी अरब,मलेशिया ,ओमान ,सिंगापूर,बोर्नियों और श्रीलंका में दिखेगा।

साल 2019 का सूर्य ग्रहण 26 दिसंबर को होगा। जो सुबह 8 बजकर 17 मिनट से 10 बजकर 57 मिनट तक चलेगा। इस साल का यह आखिरी सूर्य ग्रहण 2 घंटे 40 मिनट तक चलेगा। यह पूर्ण सूय ग्रहण होगा ,जिसे भारत में देखा जा सकेगा। भारत में केरल राज्य के चेरुवथुर में में सूर्य ग्रहण देखने के लिए सबसे अच्छी जगह है। चेरुवथुर केरल राज्य के कसारगोड जिले में पड़ता है।इस जगह पर सूर्य ग्रहण को सबसे साफ देखा देखा जा सकेगा।आज दिखाई देगा इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,ऐसे देखें नजारा

इस साल तीन सूर्य ग्रहण हैं जिनमें से दो पहले हो चुके हैं। पहला 6 जनवरी को आंशिक सूर्य ग्रहण हुआ था। दूसरा 2 जुलाई को आंशिक सूर्य ग्रहण और तीसरा 26 दिसंबर को पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। 26 दिसंबर को वलयकार सूर्य ग्रहण होगा। ये सूर्य ग्रहण एक आग के गोले की तरह दिखाई देगा।गांधी जयंती के अवसर पर जानिए बापू के बारे में कुछ खास बातें

पृथ्वी अपनी धुरी पर घूमने के साथ-साथ सौरमंडल के सूर्य के चरों तरफ चक्कर लगाती है। दूसरी तरफ चंद्रमा जो पृथ्वी का उपग्रह है पृथ्वी के चक्कर लगाता है। जब भी चंद्रमा पृथ्वी के चक्कर लगाते हुए सूर्य और पृथ्वी के बीच में आ जाता है तब पृथ्वी पर सूर्य आंशिक या पूर्ण रूप से दिखना बंद हो जाता है। इसी घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है। सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्य के दिन और चंद्र ग्रहण पूर्णिमा के दिन होता है।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 9020 posts and counting. See all posts by 4pillar

One thought on “26 दिसंबर को होगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण,जानिए भारत में साफतौर पर कहां दिखाई देगा

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी
ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी