Lunar Eclipse: 28 अक्टूबर को लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण

28 अक्टूबर को लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानिए भारत में कब और कहां दिखाई देगा

Last Lunar Eclipse: इस साल कुल चार ग्रहण में से दो सूर्य ग्रहण और एक चंद्र ग्रहण लगा चुके हैं। साल का आखिरी और चौथा चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर को लगने जा रहा है।

28 अक्टूबर को लगने वाला आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। यह ग्रहण लगभग सभी महाद्वीपों में दिखाई देगा। 28 अक्टूबर को लगने वाले चंद्र ग्रहण में चंद्रमा का छोटा हिस्सा पूरी तरह से ग्रहण में रहेगा।

साल की आखिरी खगोलीय घटना चंद्र ग्रहण पर सबकी नजर होगी। इस ग्रहण को देखने पर ऐसा लगेगा कि जैसे चांद के छोटे से हिस्से को काट दिया गया हो। ग्रहण एक खगोलीय घटना होती है। विज्ञान के अनुसार, जब पृथ्वी, चंद्रमा और सूर्य एक लाइन में आ जाते हैं तो ग्रहण लगता है। जब सूरज और चांद के बीच पृथ्वी आ जाती है तो चंद्र ग्रहण लगता है। इस दौरान पृथ्वी की छाया चांद पर पड़ती है। यह कमजोर और ताकतवर, दो तरह की होती है। जब छाया कमजोर होती है तो उसे उम्ब्रा कहते हैं।

कहां दिखाई देगा Last Lunar Eclipse

28 अक्टूबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। यह भारत के उन इलाकों में दिखाई देगा जहां चंद्रमा क्षितिज से ऊपर होता है। दक्षिण अफ़्रीकी महाद्वीप को छोड़कर यह ग्रहण हर जगह दिखाई देगा। चंद्र ग्रहण 62 डिग्री से ऊपर स्थित होगा। चंद्र ग्रहण 28 और 29 अक्टूबर 2023 को दिखाई देगा। चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर रात 11 बजकर 31 मिनट से 29 अक्टूबर सुबह 3 बजकर 36 मिनट तक दिखाई देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4PILLAR NEWS HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel