Navy Officers: इजराइल के लिए जासूसी करने के आरोप में भारतीय नौसेना के आठ पूर्व अधिकारीयों को कतर में मौत की सजा सुनाई गई है। आइये जानें कि मौत की सजा पाने वाले ये आठ भारतीय नागरिक कौन हैं ?
कभी देश के लिए प्रमुख भारतीय युद्धपोतों की कमान संभालने वाले पूर्व आठ नौसेना अधिकारी कतर में डहरा ग्लोबल टेक्नोलॉजी एंड कंसल्टेंसी सर्विसेज के लिए काम कर रहे थे। ये एक निजी फर्म है जो क़तर के सशस्त्र बलों को ट्रेनिंग और संबंधित सेवाएं देती है। सूत्रों के अनुसार, उनमे से कुछ अधिक संवेदनशील परियोजना पर काम कर रहे थे। जिसमें , इतालवी प्रौद्योगिकी आधारित स्टील्थ विशेषताओं वाली बौनी पनडुब्बियां हैं।
ये भी पढ़ें, विदेशी जेलों में बंद हैं करीब आठ हजार भारतीय, सबसे ज्यादा UAE में, देखें लिस्ट
कतर में गिरफ्तार किए गए ये आठ लोग पूर्व भारतीय नौसेना अधिकारी हैं। उनको अगस्त 2022 में कतर की सुरक्षा एजेंसियों द्वारा हिरासत में लिया गया था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा था कि उन्हें पिछली बार उन्हें अनिर्दिष्ट आरोपों पर हिरासत में लिया गया था।
जिन पूर्व नौसेना अधिकारीयों को कतर में फांसी की सजा सुनाई है। वे आठों लोग भारतीय नौसेना में बड़े पदों पर रह चुके हैं। उनके नाम निम्न प्रकार हैं।
बता दें, नौसेना के 8 दिग्गज अधिकारीयों की जमानत याचिकाएं कतर अधिकारीयों द्वारा कई बार खारिज कर दी गई। शुरू में ही कतर की अदालत ने आठों के लिए मौत की सजा तय की थी।
कतर अदालत के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए भारत सरकार ने इसे गहरा झटका बताया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि मामले को लेकर सभी संभावित क़ानूनी कार्रवाइयों पर विचार किया जा रहा है।
भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा,” मौत की सजा के फैसले से हम सभी गहरे सदमें में हैं। हम विस्तृत फैसले का इंतजार कर रहे हैं। हम आठों के परिवारों के सदस्यों और क़ानूनी टीम के साथ संपर्क में हैं। हम सभी क़ानूनी विकल्पों की तलाश कर रहे हैं। हम इस मामले को उच्च महत्व देते हुए इस पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। हम सभी कांसुलर और क़ानूनी सहायता देना जारी रखेंगे। हम इस फैसले को कतर के अधिकारीयों के सामने उठाएंगे। “
Sushant Singh Murdered: सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 4 साल से भी ज्यादा का… Read More
David Warner history : ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ… Read More
Airtel Jio plans: मंथली प्लान्स में दोनों ही कंपनियां एक महीने तक की वैलिडिटीदेती हैं।… Read More
SBI ATM: बैंक अपने ग्राहकों के लिए ATM से कैश निकालने के लिए नया मेथड… Read More
AIIMS Data : पिछले दिनों दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के सर्वर में सेंध… Read More
Alia Bhatt Special: आलिया भट्ट ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ ऐसी… Read More