Lunar Eclipse: 28 अक्टूबर को लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानिए भारत में कब और कहां दिखाई देगा

इस साल कुल चार ग्रहण में से दो सूर्य ग्रहण और एक चंद्र ग्रहण लगा चुके हैं। साल का आखिरी और चौथा चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर को लगने जा रहा है।

28 अक्टूबर को लगने वाला आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। यह ग्रहण लगभग सभी महाद्वीपों में दिखाई देगा। 28 अक्टूबर को लगने वाले चंद्र ग्रहण में चंद्रमा का छोटा हिस्सा पूरी तरह से ग्रहण में रहेगा।

साल की आखिरी खगोलीय घटना चंद्र ग्रहण पर सबकी नजर होगी। इस ग्रहण को देखने पर ऐसा लगेगा कि जैसे चांद के छोटे से हिस्से को काट दिया गया हो। ग्रहण एक खगोलीय घटना होती है। विज्ञान के अनुसार, जब पृथ्वी, चंद्रमा और सूर्य एक लाइन में आ जाते हैं तो ग्रहण लगता है। जब सूरज और चांद के बीच पृथ्वी आ जाती है तो चंद्र ग्रहण लगता है। इस दौरान पृथ्वी की छाया चांद पर पड़ती है। यह कमजोर और ताकतवर, दो तरह की होती है। जब छाया कमजोर होती है तो उसे उम्ब्रा कहते हैं।

कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण

28 अक्टूबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। यह भारत के उन इलाकों में दिखाई देगा जहां चंद्रमा क्षितिज से ऊपर होता है। दक्षिण अफ़्रीकी महाद्वीप को छोड़कर यह ग्रहण हर जगह दिखाई देगा। चंद्र ग्रहण 62 डिग्री से ऊपर स्थित होगा। चंद्र ग्रहण 28 और 29 अक्टूबर 2023 को दिखाई देगा। चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर रात 11 बजकर 31 मिनट से 29 अक्टूबर सुबह 3 बजकर 36 मिनट तक दिखाई देगा।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8980 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री