The truth about Sania Mirza second marriage: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा शोएब मलिक से तलाक के बाद एक बार फिर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
The truth about Sania Mirza second marriage
टेनिस स्टार सानिंया मिर्जा एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से 2024 में तलाक के बाद उनकी निजी जिंदगी को लेकर तरह तरह की अटकलें लगती रही हैं। अब फिर सवाल उठ रहा है कि सानिया फिर से शादी करने वाली हैं।
Sania Mirza की दूसरी शादी का मामला क्या है ?
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने 2010 में शादी की थी। निकाह के कुछ सालों बाद दोनों के रिश्ते में दरार आनी शुरू हुई। आखिकार दोनों ने साल २०२४ में अलग होने का फैसला किया। दोनों का आपसी सहमति से तलाक हो गया। तलाक के तुरंत बाद शोएब ने पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद से शादी कर ली। सना-शोएब के निकाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं।
वहीं, दूसरी तरफ तलाक के बाद सानिया मिर्जा अपने बेटे इजहान के साथ वापस हैदराबाद लौट आईं। फिलहाल सानिया अपने पिता और दुबई वाले घर में रह रही हैं। वो अपना पूरा ध्यान बेटे की परवरिश पर लगा रही हैं। इसके अलावा सानिया दुबई में एक टेनिस कोचिंग क्लब भी चला रही हैं।
सानिया मिर्जा की दूसरी शादी की अफवाहों का सच
समय समय पर सोशल मीडिया पर सानिया मिर्जा की दूसरी शादी को लेकर अफवाहें उड़ती रही हैं। इनमे से एक चर्चित अफवाह यह थी कि सानिया मिर्जा मशहूर क्रिकेटर मोहम्मद शमी से शादी करने वाली हैं। हालांकि इस पर खुद सानिया के पिता इमरान मिर्जा ने सफाई दी थी। उन्होंने एक टीवी चैनल को इंटरव्यू में साफ – साफ कहा था कि सानिया कभी शमी से मिली भी नहीं। एक अन्य अफवाह और उडी थीं। जिसमें सानिया मिर्जा की शादी की खबर को रोहन बोपन्ना के साथ जोड़ा गया था।
सानिया मिर्जा की शादी की अफवाहें
इसके अलावा फैंस और ज्योतिषियों की तरफ से भी सानिया की शादी को लेकर कयास लगाए जाते रहे हैं। हालांकि सानिया या उनके परिवार की तरफ से कभी भी दूसरी शादी की खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
फ़िलहाल सानिया मिर्जा की दूसरी शादी को लेकर जो खबरें चल रही हैं, वे सिर्फ अटकलों और सोशल मीडिया की चर्चाओं तक सीमित हैं। न तो सानिया मिर्जा और न ही उनके परिवार ने इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक ब्यान दिया। अभी तक पूर्व टेनिस स्टार की दूसरी शादी की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
- ये भी पढ़ें :Gautami Naik: RCB की खिलाडी गौतमी नाइक कौन हैं
- RCB vs RR: वैभव सूर्यवंशी ने 26 पर जड़े 78 रन, कर दिया कमाल
- Kabaddi World Cup 2025: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने चीनी ताइपे को हराकर विश्व वर्ल्ड कप जीता
- Varinder Singh Ghuman death: क्या जहर से हुई बॉडी बिल्डर की मौत, जानें सच्चाई
- BCCI ने U-19 World Cup-winning team को 7.5 करोड़ प्राइज मनी देने का किया ऐलान





