इस तरह मौत से बचीं रश्मिका मंदाना, फ्लाइट की करनी पड़ी इमेरजेंसी लैंडिंग
जनवरी 28, 2025 | by pillar

Rashmika Mandanna Death: एनिमल एक्ट्रेस Rashmika Mandanna हाल ही में मरते-मरते बच गईं। रश्मिका मंदाना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर उस हादसे का जिक्र किया। जिसमें वह बुरी तरह डर गईं थीं।
रश्मिका मंदाना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोटो शेयर की है। उनकी यह फोटो खूब वायरल हो रही है। तस्वीर वायरल होने के बाद रश्मिका मंदाना के फैंस चिंता जता रहे हैं। दरअसल, रश्मिका मंदाना अभिनेत्री श्रद्धा दास के साथ हवाई जहाज में सफर कर रही थीं। अभिनेत्री ने श्रद्धा दास के साथ एक सेल्फी भी शेयर की है।
Rashmika Mandanna Death: मुंबई हैदराबाद फ्लाइट
पुष्पा: द रूल एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा,” आपकी जानकरी के लिए, इस तरह हम मौत से बचे। ” दरअसल,जिस फ्लाइट में रश्मिका मंदाना सवार थी, वह मुंबई से हैदराबाद के लिए उड़ान भर चुकी थी। लेकिन जहाज में तकनीकी खराबी आने के बाद फिर से मुंबई लौटना पड़ा। रश्मिका मंदाना की फ्लाइट मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड हुई। लैंड होते समय सभी यात्रियों को जोर का झटका लगा। हालांकि, इस हादसे में किसी को भी कोई नुक्सान नहीं हुआ। रश्मिका मंदाना ने कहा कि फ्लाइट की इमेरजेंसी लैंडिंग के दौरान वह बुरी तरह डर गई थीं।
रश्मिका मंदाना की फ़िल्में
वहीँ,रश्मिका मंदाना के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी एनिमल फिल्म रिलीज हुई थी। संदीप रेड्डी वंगा के निर्देशन में बनी एनिमल फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इस फिल्म में रणबीर कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई है। इसके अलावा रश्मिका मंदाना के पास कई प्रोजेक्ट हैं। वह अल्लू अर्जुन के साथ पुष्पा 2 :द रूल की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस फिर से श्रीवल्ली की भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी। पुष्पा के अलावा रश्मिका मंदाना ‘द गर्लफ्रेंड’ रेनबो और विक्की कौशल के साथ बॉलीवुड मूवी छावा में नजर आएंगी।
रश्मिका मंदाना ने बताया जीवन में खुश रहने का मंत्र, कहा- ‘अपने हर दिन ऐसे जियो जैसे…’
RELATED POSTS
View all