इस साल कमाई के मामले में सावित्री जिंदल ने अंबानी अडानी को पछाड़ा, इतनी हो गई है नेट वर्थ

Savitri Jindal net worth: ओपी जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल ने इस साल कमाई के मामले में रिलायंस समूह के प्रमुख Mukesh Ambani और अडानी ग्रुप के मालिक Gautam Adani को पीछे छोड़ दिया है। सावित्री जिंदल भारत की पांचवीं सबसे अमीर महिला हैं।

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल सावित्री जिंदल की कुल संपत्ति में भारी इजाफा हुआ है। भारत की पांचवीं सबसे धनवान महिला सावित्री जिंदल की संपत्ति में 798 अरब 49 करोड़ 44 लाख रुपए का इजाफा हुआ है। यानि जिंदल समूह प्रमुख की दौलत में 9.6 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है। सावित्री जिंदल की टोटल नेट वर्थ 2081 अरब 67 करोड़ 25 लाख रुपए है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स की रिपोर्ट के अनुसार, सावित्री जिंदल की कुल संपत्ति 25 बिलियन डॉलर है। इस साल उन्होंने विप्रो समूह के प्रमुख अजीम जी प्रेमजी को टोटल नेट वर्थ के मामले में पीछे छोड़ दिया है। इसके अलावा भारत के सबसे बड़े दो कारोबारी, मुकेश अंबानी और गौतम अडानी भी कमाई के मामले में सावित्री जिंदल से पिछड़ गए हैं।

मुकेश अंबानी की टोटल नेट वर्थ

नेटवर्थ के मामले में सावित्री जिंदल ने रिलायंस समूह प्रमुख मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया है। इस साल एशिया के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी की टोटल नेट वर्थ में 415 अरब 89 करोड़ 25 लाख यानि 5 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है। जबकि इसी साल सावित्री जिंदल ने 9.6 बिलियन डॉलर कमाए हैं।

गौतम अडानी को पछाड़ा

वहीँ, भारत के सबसे धनी कारोबारी अडानी समूह प्रमुख गौतम अडानी को इस साल हिंडनबर्ग ने तगड़ा झटका दिया है। साल के शुरू में हिंडनबर्ग के खुलासे के बाद गौतम अडानी की कमाई को भारी नुक्सान हुआ। गौतम अडानी ऐसे कारोबारी हैं , जिनकी कमाई इस साल घटती रही। हिंडनबर्ग के खुलासे के बाद गौतम अडानी की संपत्ति 85.1 बिलियन डॉलर से घटकर 35.4  बिलियन डॉलर रह गई है।

कौन है सावित्री जिंदल ?

सावित्री जिंदल ओपी जिंदल ग्रुप की प्रमुख हैं। इस कंपनी की स्थापना हरियाणा के उद्योगपति और राजनेता ओपी जिंदल ने की थी। ओपी जिंदल की एक हेलीकॉप्टर हादसे में मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद सावित्री जिंदल ने कंपनी की कमान संभाली। सावित्री जिंदल असम के तिनसुकिया जिला की रहने वाली हैं। उनका जन्म 20 मार्च 1950 को असम में हुआ था। 1970 में ओपी जिंदल के साथ विवाह हुआ। साल 2005 में ओपी जिंदल का एक हेलीकॉपटर हादसे में निधन हो गया था। जिसके बाद सावित्री जिंदल ने कंपनी की कमान संभाली और इसे बुलंदियों पर पहुंचाया। इस समय सावित्री जिंदल भारत की  पांचवीं सबसे अमीर महिला हैं।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8988 posts and counting. See all posts by 4pillar

One thought on “इस साल कमाई के मामले में सावित्री जिंदल ने अंबानी अडानी को पछाड़ा, इतनी हो गई है नेट वर्थ

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री