Today’s National News: देश के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आज के मुख्य समाचार

Today’s National News: 3 जुलाई 2025 को देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पीएम मोदी देशों की यात्रा पर हैं। इसके अलावा आज के मुख्य समाचार निम्नलिखित हैं।

Today’s National News: आज का मौसम कैसा रहेगा

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने ३ जुलाई तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा दिल्ली एनसीआर में भी अगले कुछ दिनों तक बरसात होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया है।

अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था रवाना

बर्फानी बाबा के दर्शन के लिए जम्मू से पहला जत्था रवाना हो चूका है। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भगवती नगर बेस कैंप से जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। श्रद्धालु दोपहर बाद कश्मीर घाटी में पहुंच जाएंगे। बता दें, हर साल लाखों श्रद्धालु भोले बाबा के दर्शन के लिए जाते हैं।

आज के खेल समाचार

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट मैच: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव होने की संभावना है। नितीश रेड्डी और कुलदीप यादव  को प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है। पहले दिन के खेल में भारत ने 5 विकेट खोकर 310 रन बनाए , जिसमें शुभमन गिल का शतक शामिल है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों की यात्रा पर

पीएम नरेंद्र मोदी आज 3 जय जुलाई से घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना नामीबिया और ब्राजील की यात्रा पर हैं। पीएम मोदी ब्राजील में ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। यात्रा का उद्देश्य विश्व में भारत के कूटनीतिक रिश्तों को मजबूत करना है।

पंजाब में मंत्रीमंडल का विस्तार

पंजाब की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी अपने तीन साल के कार्यकाल में सातवां मंत्रिमंडल विस्तार करने जा रही है। हाल ही में लुधियाना वेस्ट से उप-चुनाव जीतकर विधायक बने संजीव अरोड़ा के मंत्री बनने की संभावना है। यह बदलाव AAP सरकार की रणनीति को मजबूत करने का हिस्सा माना जा रहा है।

क्रिस गेल का पंजाबी अवतार देख कर हैरान रह जाएंगे आप

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top