Usman Chaudhary killed: यूपी पुलिस ने उस्मान चौधरी को मार गिराया

Umesh Pal Murder Case: यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में उस्मान चौधरी को मार गिराया

Usman Chaudhary killed: उमेश पाल हत्यकांड के दूसरे आरोपी उस्मान चौधरी को यूपी पुलिस एक एनकाउंटर में मार गिराया। इससे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस ने आरोपी अरबाज को मार गिराया था।

Usman Chaudhary killed: यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में उस्मान चौधरी को मार गिराया

उमेश पाल हत्याकांड से जुड़े दूसरे आरोपी उस्मान चौधरी को आज सोमवार सुबह यूपी पुलिस में एक एनकाउंटर में मार गिराया है। उस्मान चौधरी गवाह उमेश पाल पर पहली गोली चलाने का आरोपी था उस्मान चौधरी पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने 50 हजार रुपए का इनाम रखा था। मुठभेड़ प्रयागराज के कौंधियारा पुलिस थाना इलाके में हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज सुबह प्रयागराज के कौंधियारा इलाके में यूपी पुलिस की क्राइम ब्रांच और आरोपी उस्मान चौधरी के बीच एनकाउंटर हुआ। इस गोलीबारी में उस्मान चौधरी को पुलिस की गोलियां लगी। उसे घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मुठभेड़ में एक पुलिस कर्मी भी घायल हुआ है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।

प्रयागराज पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने विजय उर्फ़ उस्मान चौधरी की मुठभेड़ में मौत की पुष्टि की है। उस्मान 50 रुपए का इनामी था।

27 फरवरी को हुआ था एनकाउंटर

आपको बता दें , इससे पहले पिछले सोमवार को उत्तर प्रदेश पुलिस ने उमेश पाल हत्यकांड में शामिल अरबाज को एक एनकाउंटर में मार गिराया था। उमेश पाल हत्यकांड में जिस क्रेटा कार का इस्तेमाल किया गया था, उसे अरबाज ही ड्राइव कर रहा था। अरबाज के एनकाउंटर के बाद अतीक के परिवार में हड़कंप मच गया था। अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन ने इलाहबाद हाई कोर्ट में एक अर्जी दी है।

क्या है मामला ?

24 फरवरी को प्रयागराज के विधायक रहे राजू पाल की हत्या के मामले में गवाह उमेश पाल और उनका गार्ड केस की सुनवाई के बाद कोर्ट से लौट रहे थे। तभी बदमाशों ने हमला कर दोनों की हत्या कर दी थी। इसके बाद विधायक राजू पाल की पत्नी पूजा पाल ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई थी।

Comments are closed.

Scroll to Top