अजीबोगरीब कट आउट ड्रेस के बाद उर्फी अब केवल लेयर्ड चेन पहनकर मुंबई की सड़कों पर घूमती नजर आई। इस बार भी लोगों ने उन्हें ट्रोल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

टॉप की बजाए ढेर सारे चेन पहन मुंबई की सड़कों पर घूमती नजर आई उर्फी जावेद, ट्रोल्स बोले- कपडे खत्म हो गए अब ये…’

अजीबोगरीब कट आउट ड्रेस के बाद उर्फी अब केवल लेयर्ड चेन पहनकर मुंबई की सड़कों पर घूमती नजर आई। इस बार भी लोगों ने उन्हें ट्रोल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

बिग बॉस ओटीटी कंटेस्टेंट्स उर्फी जावेद हमेशा अपने अजीबो-गरीब ऑउटफिट के कारण सुर्खियों में बनी रहती है। हालाँकि अक्सर अपने पहनावे को लेकर उन्हें ट्रोल होना पड़ता है, लेकिन उर्फी का कहना है कि उन्हें ट्रोल्स से कोई फर्क नहीं पड़ता। अब एक बार फिर उर्फी को मुंबई की सड़कों पर स्पॉट किया गया। इस दौरान उन्होंने टॉप की बजाए ढेर सारी चेन अपने शरीर पर ओढ़ रखी थी।

उर्फी का ये वीडियो मशहूर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर वायरल भयनी ने शेयर किया है। वीडियो में उर्फी मुस्कुराते हुए पैपराजी को पोज देते नजर आई। वीडियो में उर्फी लेयर्ड चेन और जालीदार स्कर्ट पहने नजर आई।

यह भी पढ़े: बिन ब्लाउज के साड़ी पहन उर्फी जावेद करने लगी डांस, वीडियो देख लोग बोले-‘ब्लाउज चोरी हो गया क्या ?’

ट्रोल्स ने किए ऐसे कमेंट

हर बार की तरहं सोशल मीडिया यूजर को उर्फी की ये ड्रेस पसंद नहीं आई और उन्होंने एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक ट्रोल ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘वाह, कपडे खत्म हो गए सारे, अब ये ज्वेलरी शो है।’ दूसरे ने लिखा, कपडे ढंग के पहन ले, रिलैक्स फील करेगी।’ तीसरे ने, ‘ये कौन से प्लेनेट से आई है।’ एक अन्य लिखते है, ‘बेचारी कपडे घर भूल गई चेन से काम चला रही है।’ कमेंट सेक्शन में ऐसे ढेरों कमेंट देखे जा सकते है।

शेयर करें:
FacebookXWhatsAppTelegramEmail
Scroll to Top