4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

National

Varun Dhawan : बेटी नहीं बल्कि इस खास शख्स को अपने हाथों से खाना खिलाते है वरुण धवन, वीडियो शेयर कर दिखाई झलक 

Varun Dhawan : इस वीडियो में वरुण धवन बड़े प्यार से उसे खाना खिलाते नजर आ रहे है। वीडियो में वरुण कहते है कि वे अपनी बेटी को खाना नहीं खिला सकते इसलिए वे…

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) इसी साल एक प्यारी सी बेटी के पिता बने है। वरुण की पत्नी नताशा दलाल ने 3 जून को एक बेबी गर्ल को जन्म दिया था। फादर्स डे के अवसर पर एक्टर ने अपनी राजकुमारी की एक झलक शेयर की थी। हालाँकि अभी तक उन्हने अपनी बेटी का फेस रिवील नहीं किया है। इसी बीच वरुण ने हाल ही में अपना एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जिसे सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

Varun Dhawan ने पेट डॉग को खिलाया खाना

सामने आए वीडियो में वरुण धवन को अपने पेट डॉग के साथ देखा जा सकता है। इस वीडियो में अभिनेता बड़े ही प्यार के साथ अपने डॉग को खाना खिलाते नजर आ रहे है। वहीं इस वीडियो में वे कह रहे है कि, “मैं अपनी बेटी को खाना नहीं खिला सकता इसलिए मैं इसे खिला रहा हूँ।”

https://www.instagram.com/p/DA2pl_uuTmx/

वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए वरुण ने लिखा, ‘मैं इसे मिस कर रहा हूँ।’ इसके साथ ही उन्होंने एक डॉग इमोजी बनाई है। बता दे कि वरुण अपने पेट डॉग को काफी प्यार करते है और वे अक्सर उसके साथ तस्वीरें शेयर करते रहते है।

सामंथा रुथ प्रभु ने किया रिएक्ट

वहीं इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ सेलिब्रिटीज भी खूब रिएक्ट कर रहे है। एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘पसंदीदा।’ इसके साथ ही उन्होंने कंई दिल वाले इमोजी भी बनाए है। मोनालिसा ने लिखा, ‘हाऊ क्यूट।’ इसके अलावा भी फातिमा सना शेख और जोया अख्तर सहित कंई सेलेब्स ने इस पोस्ट पर रिएक्ट किया है।

इन फिल्मों में नजर आएँगे वरुण धवन

बात करें वरुण धवन कि अपकमिंग फिल्मों कि तो वे जल्द ही फिल्म ‘बेबी जॉन’ में नजर आएँगे। यह फिल्म इसी साल के अंत में रिलीज होगी। उनके पास एक वेब सीरीज ‘सिटाडेल: हनी बनी’ भी है। इस सीरीज में उनके साथ सामंथा रूथ प्रभु नजर आएंगी। इसके अलावा भी वरुण के पास ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ और ‘बॉर्डर 2’ सहित कंई फिल्मे है।

यह भी पढ़े : Varun Dhawan : बेटी को गोद में उठाए अस्पताल से बाहर निकले वरुण धवन, सामने आई पहली तस्वीर 

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है। www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे। इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *