Video: शिवांगी जोशी के मस्ती भरे डांस ने जीता फैंस का दिल, वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस बोली- ‘थोड़ी पागलपनती भी जरुरी है’

एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने अपना एक मस्ती भरा डांस वीडियो शेयर किया है। वीडियो में उनको एक्टर हिमांशु गड़ानी के साथ डांस करते देखा जा सकता है।

शिवांगी जोशी टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक है। शिवांगी इन दिनों एक के बाद एक सीरियल की शूटिंग में व्यस्त है। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के बाद एक्ट्रेस इन दिनों कलर्स टीवी के सीरियल ‘बालिका वधू’ में नजर आ रही है। इसके अलावा एक्ट्रेस म्यूजिक वीडियो में भी नजर आती रहती है लेकिन इतने बीजी शेड्यूल में भी शिवांगी मस्ती के लिए भी टाइम निकाल ही लेती है।

शेयर किया मस्ती भरा वीडियो

शिवांगी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकॉउंट से एक वीडियो शेयर किया है। जिसमे उनको सामी-गाने पर मस्ती भरे अंदाज में डांस करते देखा जा सकता है। वीडियो में अभिनेत्री बेहद खुश नजर आ रही है। बात करें उनके लुक की तो इस दौरान उन्होंने वाइट और पिंक कलर का अनारकली सूट पहन रखा है और आँखों पर ब्लैक चश्मा लगाया हुआ है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘थोड़ी पागलपनती भी जरुरी है।’

यह भी पढ़े :न्यूयॉर्क की सड़कों पर रेड ऑउटफिट में हिना खान ने दिए स्टाइलिश पोज, कुछ इस अंदाज में एक्ट्रेस ने किया नए साल का स्वागत 

फैंस को पसंद आया एक्ट्रेस का डांस

अभिनेत्री का ये वीडियो उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो को अब तक 5 लाख के करीब लाइक्स मिल चुके है। कमेंट सेक्शन में भी फैंस उनकी तारीफ करते नजर आए।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8943 posts and counting. See all posts by 4pillar

2 thoughts on “Video: शिवांगी जोशी के मस्ती भरे डांस ने जीता फैंस का दिल, वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस बोली- ‘थोड़ी पागलपनती भी जरुरी है’

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री