Vikrant Massey-Sheetal Thakur Wedding: शादी के बंधन में बंधे विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर, शादी की तस्वीरें हुई वायरल

Vikrant Massey-Sheetal Thakur Wedding: शादी के बंधन में बंधे विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर, शादी की तस्वीरें हुई वायरल 

पॉपुलर एक्टर विक्रांत मैसी अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर संग शादी के बंधन में बंध चुके है। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर संग शादी के बंधन में बंध चुके है। कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि शीतल लाल लहंगे में किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही है, वहीं विक्रांत भी वाइट शेरवानी काफी अच्छे लग रहे है।

घोड़ी चढ़े विक्रांत मैसी

फिल्मफेयर द्वारा शेयर की गयी शादी की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक्टर घोड़ी पर चढ़कर अपनी दुल्हनिया को लेने जा रहे है। एक अन्य तस्वीर में दोनों को शादी के मंडप में देखा जा सकता है।

बेहद खुश नजर आए विक्रांत-शीतल

तस्वीरों में विक्रांत और शीतल को अग्नि को साक्षी मानते हुए सात फेरे लेते देखा जा सकता है। तस्वीरों में दोनों काफी खुश नजर आ रहे है। बता दे की दोनों ने हिमाचल प्रदेश में अपनी शादी की रश्मों को पूरा किया।

विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर एक दूसरे को लम्बें समय से जानते है। दोनों ने साल 2019 में सगाई की थी और आज दोनों शादी के बंधन में बंध चुके है। कपल की शादी की तस्वीरें सामने आते ही फैंस ने दोनों को शादी की बधाइयां देना शुरू कर दिया है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top