टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच खत्म करने की आखिरी गेंद तक का इंतजार नहीं किया। बल्कि 2 गेंद पहले चेन्नई सुपर किंग्स को क्वालीफायर की बाधा पार कराकर फाइनल का टिकट दिला दिया।
दिल्ली कैपिटल के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी का दम दिखा। माही ने खेल खत्म किया। सीएसके के लिए लक्ष्य मुश्किल होता जा रहा था। लेकिन जब क्रीज पर माही थे तो सब मुमकिन था। और हुआ भी वही। आखिरी छह गेंदों में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत के लिए चेन्नई सुपर किंग को 13 रन चाहिए थे। आखिरी ओवर की पहली गेंद पर 1 विकेट गिरा, तो संकट के बादल और गहराने लगे। लेकिन माही हमेशा की तरह शांत थे और फिर उन्होंने वह काम किया जिसके लिए विश्व क्रिकेट में वह मशहूर हैं।
माही ने आखरी ओवर मैं अपने स्टाइलिश गेम को दिखाते हुए दिल्ली के खिलाफ मैच खत्म करने के लिए आखिरी गेंद तक का इंतजार नहीं किया। बल्कि दो गेंद पहले ही सीएसके को पहला क्वालीफायर की बाधा पार कराकर फाइनल में पहुंचा दिया। आईपीएल की पिच पर महेंद्र सिंह धोनी ने यह काम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए किया। लेकिन उन्हें ऐसा करते देख कर खुशी के मारे उछल पढ़ने वालों में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली भी शामिल रहे।
DC के खिलाफ धोनी को मैच फिनिश करते देखकर आरसीबी के कप्तान किंग कोहली अपनी सीट से उछल पड़े। इसका खुलासा खुद किंग कोहली में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के जरिए किया। विराट कोहली ने मैच के बाद ट्विटर पर लिखा,” और किंग इज बैक। सबसे बड़ा फिनिशर। जिसकी इनिंग देखकर मै अपनी सीट से उछल पड़ा।’
विराट कोहली ने अपने ट्वीट के जरिए ना सिर्फ माही के मैच फिनिशर वाले अंदाज की तारीफ की बल्कि दुनिया को यह बताने की भी कोशिश की है कि खेल शुरू चाहे कोई भी करें पर उसे खत्म करने के मामले में धोनी से बढ़कर कोई नहीं है।
Aamir Khan Girlfriend: आमिर खान को हाल ही में अपनी नई गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के… Read More
Indo-Pak 1971 war : तालिबान के नेता अहमद यासिर ने ट्वीट कर पाकिस्तान को 1971… Read More
Akshay Twinkle video: अक्षय कुमार ने हाल ही में अपनी वाइफ ट्विंकल खन्ना के साथ… Read More
Little Amma: आलिया भट्ट ने एक ट्वीट करते हुए शाहरुख़ से कहा कि 25 जनवरी… Read More
Deepika Padukone Businesses: दीपिका पादुकोण को बतौर अभिनेत्री सभी जानते हैं। एक्टिंग के अलावा भी… Read More
ICC rankings: ICC की टी 20 रैंकिंग में टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पंड्या, ईशान… Read More