दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज से दिल्ली में शुरू होने वाले “जहां वोट वहां वैक्सीनेशन” अभियान के बारे में बताया है।
देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वैक्सीन की कमी के बीच कुछ समय पहले टीकाकरण केंद्रों को बंद कर दिया गया था। लेकिन आज फिर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में शुरू किये जा रहे “जहां वोट वहां वैक्सीनेशन” प्रोग्राम के बारे में जानकारी दी है।
अरविंद केजरीवाल ने बताया कि 45 साल से अधिक उम्र के व्यक्तियो के लिए वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया गया है। अगर वैक्सीन की कमी नहीं रही तो 4 हफ्तों में 45 साल से अधिक उम्र के सभी लोगो को टीका लग जायेगा। दिल्ली में 45 साल से अधिक उम्र के 57 लाख लोग हैं और 27 लाख लोगो को वैक्सीन लगाई जा चुकी है और अभी 30 लाख लोग बाकि हैं।
केजरीवल जी ने बताया कि दिल्ली में कुल 280 वार्ड है। हर हफ्ते 70 वार्डो के तहत यह अभियान चलाया जायेगा। आज भी दिल्ली में यह अभियान 70 वार्डो के तहत शुरू किया गया है। इस तरह 4 हफ्तों में यह अभियान पूरा हो जायेगा।
उन्होंने बताया कि इस अभियान की तहत हम लोगो के घर जायेंगे और पूछेंगे की अगर कोई 45 साल से अधिक उम्र का व्यक्ति है। अगर परिवार में 45 साल से अधिक उम्र का व्यक्ति है और उसने वैक्सीन नहीं लगवाई गई है तो उसे एक स्लॉट दिया जायेगा ताकि वह व्यक्ति समय से वैक्सीन लगवा सके।
इस अभियान के तहत लोगो को जहां वे वोट डालने जाते हैं वहीँ पर उन्हें वैक्सीन लगेगी। उन्होंने बताया की जो लोग टीका लगवाने के लिए बिलकुल भी राजी नहीं है। हम उनके घर दोबारा जायेंगे और उनसे बात करेंगे की वे टीका क्यों नहीं लगवा रहे और उन्हें टिका लगवाने के लिए समझायेंगे ।
Women Commandos: NAVY में अग्निवीरों की ट्रेनिंग ओडिशा में आईएनएस चिल्का में जारी है। भारतीय… Read More
Maria Telkes को Google ने Doodle बनाकर किया याद किया है। मारिया टेलकेस का जन्म… Read More
Vidya Balans Saree: बॉलीवुड एक्ट्रेस विदया बालन हाल ही में अपने पति सिद्धार्थ रॉय कपूर… Read More
Cop Shalini Chauhan: जींस-टॉप और कंधे पर पर बैग टांगकर तीन महीने तक इंदौर MGM… Read More
Farmer Diamond : हीरों की नगरी पन्ना में एक बार फिर एक किसान और उसके साथियों… Read More
Indian Chinese clash: अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारतीय सेना और चीनी PLA के बीच… Read More