Who is Barfjeet Kaur?: सोशल मीडिया पर बर्फजीत का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कनाडा में भारी बर्फबारी के दौरन किसी पंजाबी NRI व्यक्ति ने मजेदार स्नोमैन बनाया है।
Barfjeet Kaur है ?
कनाडा में भारी बर्फबारी के दौरान किसी भारतीय मूल के पंजाबी NRI ने एक मजेदार और क्रिएटिव स्नोमैन बनाया है। इसे पारंपरिक भारतीय दुल्हन की तरह सजाया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और फोटो में बर्फ से बनी महिला के आकार की मूर्ति को लाल साड़ी पहनाई गई है। उसके सिर पर दुपट्टा डाला गया है। मांग में टीका और सिंदूर डाला गया है। बर्फजीत कौर को नौलखे हार जैसा मंगलसूत्र पहनाया गया। उसकी आंखे गाजर जैसी सब्जियों से बनाई गई हैं। स्नोमैन को देसी स्टाइल में सजाया गया है। यह कनाडा के एक घर के बाहर एक गार्डन में खड़ी हुई दिखाई दी। जहां -5 डिग्री से कम तापमान में बर्फ जमी हुई है।
Barfjeet Kaur के वायरल होने का कारण
सोशल मीडिया पर देखते ही यूजर्स ने मजाक में इसका नाम बर्फजीत कौर दे दिया। ये नाम स्नोमैन के पंजाबी लुक के कारण दिया गया। ये नाम इतना पॉपुलर हो गया कि ज्यादातर पोस्ट में यही नाम शेयर किया जा रहा है। लोग इसे देसी स्नोमैन, सनोपरीत कौर, बारफलीन कौर, सनोश्री और कनाडा वाली दुल्हन जैसे मजेदार नाम भी दे रहे हैं। वीडियो और फोटो में भारतीय संस्कृति और कनाडाई सर्दी मिक्स देखकर लोग हंस रहे हैं। लोग इस क्रिएटिविटी की तारीफ कर रहे हैं।
बर्फजीत कौर का वीडियो वायरल
Barfjeet Kaurके वीडियो के कई बड़े मीडिया चैनल ने शेयर किया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल हो रहा है। इसे देसी ह्यूमर और क्रिएटिव स्नोमैन कहा गया है।
बर्फजीत को किसने बनाया ?
यह वीडियो असल में किसी क्रिएटिविटी और ह्यूमर का ही नतीजा है। जो भारतीयों की पहचान को कनाडा की सर्दी में भी जिंदा रख रहा है। लोग इसे शेयर करके कह रहे हैं कि कनाडा में रहकर भी देसी तड़का नहीं छूटता है। हालांकि, Barfjeet Kaur को किसने बनाया है, ये स्पष्ट नहीं है।





