कौन है क्रिप्टो किंग फारूक फ़ातिह ओज़र? जिसे कोर्ट ने सुनाई 11000 साल जेल की सजा, 4 लाख लोगों को लगा चूका है चूना

तुर्की के कारोबारी Faruk Fatih Ozer उसके भाई और बहन को अदालत ने 11196 साल जेल की सजा सुनाई है। इसके अलावा उस पर 50 लाख डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया है।

अमेरिका, यूरोप सहित कई देशों में मानवता के आधार पर फांसी की सजा को खत्म कर दिया गया है। भारत में भी फांसी की सजा को लंबी उम्रकैद में बदलने पर विचार चल रहा है। यूरोप और अमेरिका सहित कई देशों में फांसी के विकल्प के तौर पर दोषी को सैंकड़ों वर्ष जेल की सजा सुनाई जाती है।

इसी बीच तुर्की के एक कारोबारी फारूक फ़ातिह ओजर, उसके भाई और बहन को तुर्की की अदालत ने 11196 साल जेल की सजा सुनाई है। तीनों पर 50 लाख डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया है। फारूक फ़ातिह ओजर तुर्की क्रिप्टो एक्सचेंज थोडेक्स के संस्थापक हैं। फारूक के भाई सेराप ओजर और बहन गुवेन ओजर को भी 11196 साल जेल की सजा सुनाई गई है।

4 लाख लोगों की चूना लगाया

तुर्की क्रिप्टो एक्सचेंज के संस्थापक फारूक फ़ातिह ओजर पर करीब चार लाख लोगों के साथ धखधडी करने का आरोप है। वह साल 2021 में ऑफलाइन हो गया था। इसी बीच वह अल्बानिया फरार होने में कामयाब हो गया था। इंटरपोल का नोटिस जारी होने के बाद उसे अप्रैल 2022 में गिरफ्तार कर लिया गया था।

गिरफ्तारी के एक साल बाद इंटरपोल ने उसे तुर्की को प्रत्यर्पित कर दिया था। उसके भाई बहन और थोडेक्स से जुड़े चार अन्य लोगों को भी गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया था। इस धोखाधड़ी मामले कुल 83 लोगों की गिरफ्तार किया गया। अदालत की सुनवाई के बाद 21 दोषियों को 40564 साल जेल की सजा सुनाई गई। फारूक उसके भाई -बहन और अन्य पर धोखाधड़ी और मनी लॉन्डरिंग का दोष सिद्ध हुआ है।

कौन है फारूक फ़ातिह ओजर ?

लगभग चार लाख लोगों की चूना लगाने वाला ओजर ज्यादा पढ़ा-लिखा नहीं है। एक रिपोर्ट के अनुसार,वह दसवीं पास भी नहीं है। कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखने वाले फारूक फ़ातिह ओजर ने साल 2017 में थोडेक्स स्थापना की थी। उस समय उसकी उम्र महज 22 साल थी।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8998 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री