World Happiness Index : विश्व के खुशहाल देशों की सूचि में फ़िनलैंड प्रथम स्थान पर,भारत की रैंकिंग में हुआ सुधार लेकिन पाकिस्तान से फिर पिछड़ा,देखें फुल लिस्ट

वर्ल्ड हैप्पीनेस इंडेक्स लिस्ट में फ़िनलैंड सबसे खुशहाल देश है। इस सूचि में भारत की रैंकिंग में तीन अंकों का सुधार हुआ है लेकिन खुशहाली के मामले में पाकिस्तान से फिर पिछड़ गया है।

चीन , रूस , ब्रिटेन , अमेरिका और भारत जैसे देश विश्व की महाशक्तियों के रूप में उभर रहे हैं। लेकिन खुशहाली के मामले में कई छोटे देशों से पिछड़ रहे हैं। विश्व का सबसे खुशहाल देश फ़िनलैंड है। यूनाइटेड नेशन की रिपोर्ट के अनुसार फ़िनलैंड लगातार पिछले पांच साल से खुशहाल देशों की सूचि में प्रथम पायदान पर बना हुआ है। फ़िनलैंड के बाद डेनमार्क दुनिया का दूसरा सबसे खुशहाल देश है। इस लिस्ट में अफगानिस्तान सबसे दुखी देश है।

फ़िनलैंड पहले स्थान पर

विश्व हैप्पीनेस इंडेक्स में फ़िनलैंड को लगातार पांचवीं बार दुनिया का सबसे खुशहाल देश चुना गया है। संयुक्त राष्ट्र की वार्षिक रिपोर्ट में फ़िनलैंड , डेनमार्क , आइसलैंड , स्विट्जरलैंड और नीदरलैंड दुनिया के टॉप पांच खुशहाल देश हैं।

दुनिया के टॉप 20 खुशहाल देशों की लिस्ट

संयुक्त राष्ट्र द्वारा 18 मार्च को विश्व हैप्पीनेस डे के अवसर पर जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया के टॉप 20 खुशहाल देशों की सूचि इस प्रकार है-

  1. फ़िनलैंड
  2. डेनमार्क
  3. आइसलैंड
  4. स्विट्जरलैंड
  5. नीदरलैंड
  6. लग्जमबर्ग
  7. स्वीडन
  8. नार्वे
  9. इजरायल
  10. न्यूजीलैंड
  11. ऑस्ट्रिया
  12. ऑस्ट्रेलिया
  13. आयरलैंड
  14. जर्मनी
  15. कनाडा
  16. अमेरिका
  17. यूके / ब्रिटेन
  18. चेक रिपब्लिक
  19. बेल्जियम
  20. फ्रांस

सबसे ज्यादा नाखुश देश

वहीँ विश्व हैप्पीनेस इंडेक्स लिस्ट में लेबनान सबसे निचले स्थान पर है।  आर्थिक मंदी का सामना कर रहा लेबनान इस सूचि में 144 वे स्थान पर है। जबकि तालिबान शासित अफगानिस्तान 143 वे स्थान पर है। युद्ध के हालातों को देखते हुए रूस और यूक्रेन की रैंकिंग में भी गिरावट आई है।

Happiness Index में भारत पाकिस्तान से पिछड़ा

जबकि वर्ल्ड हैप्पीनेस टेबल में भारत की रैंकिंग में तीन अंकों का सुधार हुआ है। पिछले साल भारत का 144 देशों में 139 वां स्थान था। इस बार भारत की रैंकिंग में तीन अंकों का सुधार हुआ है। इस बार भारत का स्थान 136 वे पायदान पर है। लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि भारत इस बार भी खुशहाली के मामले में पाकिस्तान से पिछड़ गया है। पाकिस्तान की रैंकिंग 121 है। भारत पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से 15 पायदान नीचे है।

कैसे तैयार की जाती है यह रिपोर्ट ?

खुशहाली की रिपोर्ट तैयार करने के लिए लोगों की ख़ुशी का आंकलन किया जाता है। जिसका पैमाना शून्य से लेकर 10 तक रखा जाता है। इसके लिए सामाजिक और आर्थिक आंकड़ों को भी आंका जाता है।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 9055 posts and counting. See all posts by 4pillar

One thought on “World Happiness Index : विश्व के खुशहाल देशों की सूचि में फ़िनलैंड प्रथम स्थान पर,भारत की रैंकिंग में हुआ सुधार लेकिन पाकिस्तान से फिर पिछड़ा,देखें फुल लिस्ट

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी
ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी