Virat Anushka Marriage Anniversary: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 6 साल पहले आज ही के दिन की शादी, एक शैम्पू के ऐड से शुरू हुई थी लव स्टोरी

Anushka Sharma Virat Kohli Marriage Anniversary: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आज अपनी शादी की छठी वर्षगांठ मना रहे हैं। दोनों ने 11 दिसंबर 2017 में इटली में शादी रचाई थी।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा आज अपनी शादी की छठी सालगिरह मना रहे हैं। आज से छह साल पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने अपने परिवार वालों और खास दोस्तों की मौजूदगी में इटली में शादी रचाई थी। उस समय उनकी शादी के वीडियो और तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की पहली मुलाकात एक शैम्पू के ऐड के दौरान हुई थी। जिसके बाद दोनों की प्रेम कहानी का सिलसिला लगभग चार साल तक चला। इस दौरान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को कई बार एक साथ देखा गया था। जब भी विराट कोहली देश में या विदेश में भारत के लिए क्रिकेट खेलने जाते थे , अक्सर अनुष्का शर्मा भी उनके साथ रहती थीं और ग्राउंड में उन्हें चीयर अप करती थीं।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने खास अंदाज में कराया बेटी वामिका का दुनिया से परिचय

क्रिकेटर विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के साथ रिलेशनशिप को लेकर खुद खुलासा किया था। एक इंटरव्यू में कोहली ने बताया था कि अनुष्का शर्मा के साथ उनकी पहली मुलाकात एक शैम्पू के ऐड के दौरान हुई थी। दोनों की पहली मुलाकात साल 2013 में हुई थी। कुछ समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने साल 2017 में शादी रचा ली थी।

विराट के लिए लकी हैं अनुष्का

एक इंटरव्यू के दौरान विराट कोहली ने बताया था कि अनुष्का शर्मा उनके लिए बहुत लकी हैं। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया था कि अनुष्का शर्मा की उनकी जिंदगी में हुए उतार चढ़ाव में साथ खड़ी रहती हैं।

बचपन की बेस्ट फ्रेंड हैं अनुष्का शर्मा और साक्षी धोनी, जानिए कैसे हुई थी दोनों की दोस्ती

वर्क फ्रंट

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो विराट कोहली वर्ल्ड कप 2023 के बाद छुट्टियां मना रहे हैं। वह दक्षिण अफ्रीका के साथ शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से मैच में वापसी करेंगे। टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका 26 दिसंबर 2023 से दो मैचों की  टेस्ट सीरीज खेलेंगी। हालांकि, विराट कोहली उससे पहले होने वाले टी 20 और वनडे सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं होंगे।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 9098 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

जया किशोरी के ये मोटिवेशनल कोट्स आपका जीवन कर देंगे सफल ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन
जया किशोरी के ये मोटिवेशनल कोट्स आपका जीवन कर देंगे सफल ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन