4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर Licypriya Kangujam ने ठुकराया पीएम मोदी का सम्मान

Licypriya Kangujam award:कंगूजाम मणिपुर  की एक बाल पर्यावरण कार्यकर्ता है। साल 2019 में उन्हें डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम चिल्ड्रन अवॉर्ड ,भारत शांति पुरस्कार और विश्व बाल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Licypriya Kangujam award: लिंसिपरिया कंगूजाम ने ठुकराया पीएम मोदी का सम्मान

जलवायु परिवर्तन को लेकर काम करने वाली लिंसिपरिया कंगूजाम (Licypriya Kangujam)  ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिए जाने वाले सम्मान को ठुकरा दिया है। हालांकि भारत सरकार ने उन्हें प्रेरणा देने वाली महिला बताया है। लिंसिपरिया कंगूजाम ने इस सम्मान पर अपनी नाराज़गी जताई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीटर एकाउंट पर लिखा था कि सोच रहा हूं फेसबुक ट्विटर इंस्टाग्राम और यूट्यूब सोशल मीडिया छोड़ दूं। जिसके बाद भारत ही नहीं बल्कि पुरे विश्व में ये चर्चा का विषय बन गया था।

पीएम मोदी ने अपने अगले ट्वीट में इस सस्पेंस को दूर करते हुए दूसरा ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था विश्व महिला दिवस पर में अपने सोशल मीडिया एकाउंट उस महिला को समर्पित कर दूँगा ,जिनकी जिंदगी और काम से हम सभी को प्रेरणा मिलती है।

लिंसिपरिया कंगूजाम की इस सम्मान पर नाराज़गी

जलवायु परिवर्तन को लेकर काम करने वाली 8 साल की लड़की लिंसिपरिया कंगूजाम ( Licypriya Kangujam ) को सरकार ने प्रेरणा देने वाली बताया और उन्हें विश्व महिला दिवस के अवसर पर पीएम मोदी के सोशल मीडिया एकाउंट्स देने की बात कही। लेकिन लिंसिपरिया कंगूजाम ने इस सम्मान पर नाराज़गी जताते हुए कहा कि अगर मेरी आवाज़ को नहीं सुन रहे हो तो कृपया सम्मान न करें।

लिंसिपरिया कंगूजाम मणिपुर की एक बाल कार्यकर्ता

दरअसल 5 मार्च को भारत सरकार ने लिंसिपरिया कंगूजाम से जुड़ा एक ट्वीट किया। जिसमें लिखा ,” लिंसिपरिया कंगूजाम मणिपुर की एक बाल कार्यकर्ता हैं। साल 2019 में उन्हें डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम चिल्ड्रन अवॉर्ड ,विश्व बाल शांति पुरस्कार और भारत शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। क्या वह प्रेरणादायक नहीं है?

Licypriya Kangujam ने इस ट्वीट का जवाब देती हुए लिखा ,” प्रिय नरेंद्र मोदी जी, अगर आप मेरी आवाज़ नहीं सुन रहे हो तो कृपया मेरा सम्मान न करें। आपकी पहल #SheInspiresUS के तहत देश की प्रेरणादायक महिलाओं में मुझे चुनने के लिए धन्यवाद। कई बार सोचने के बाद मैंने इस सम्मान को ठुकरा दिया है। जयहिंद। ”

आपको बता दे,लिंसिपरिया कंगूजाम काफी समय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मंत्रियों से जलवायु परिवर्तन पर काफी समय से कानून बनाने की मांग कर रही है। लेकिन उनकी बात नहीं सुनी जा रही है। इसी बात को लेकर वह नाराज़ हैं।  Published on: Mar 8, 2020 at 08:59

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है। www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे। इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *