Gold coins

मंदिर के पास खुदाई में मिले Gold Coins

Gold Coins: तमिलनाडु के थिरुवनाईकल जम्बूकेश्वर मंदिर के पास खुदाई करते समय 1.716 किलोग्राम वजन के Gold Coins मिले हैं। इन सिक्कों की संख्या 505 है। मंदिर के अधिकारी ने बताया कि धरती के अंदर 504 छोटे और एक बड़ा सिक्का मिला है।

तांबे के बर्तन में मिले Gold Coins

जम्बूकेश्वर मंदिर के पास बुधवार को खुदाई करते समय 1.716 किलोग्राम वजन के सोने के सिक्के (Gold Coins) मिले हैं। सोने के सिक्के मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया। खुदाई में मिले इन सिक्कों पर अरबी भाषा में लिखा हुआ है। पुरातत्व विभाग के अनुसार ये सिक्के लगभग 1200 साल पुराने हैं। खुदाई के दौरान ये सिक्के जमीन के अंदर 7 फिट की गहराई में मिले हैं।

खुदाई में मिले सोने के सिक्के

खुदाई में मिले एक तांबे के बर्तन को जब खोलकर देखा गया तो उसमें ये सिक्के मिले। इन सिक्कों को पुलिस प्रशासन के हवाले कर दिया गया है। फिलहाल इन सिक्कों की कीमत का खुलासा नहीं हो पाया है।

बरामद किए गए इन सिक्कों को खज़ाने में रखा गया है। इन सिक्कों के प्रचलन और समय की जानकारी जुटाने की लिए राज्य पुरातत्व विभाग जांच कर रहा है।

शेयर करें:
FacebookXWhatsAppTelegramEmail
Scroll to Top