Shikhar Dhawan engaged : शिखर धवन ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोफी शाइन संग सगाई कर ली है। उन्होंने इस खुशखबरी को इंस्टाग्राम पर एक रोमांटिक पोस्ट शेयर कर फैंस के साथ साझा किया।
Shikhar Dhawan engaged: सगाई का एलान
टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी शिखर धवन ने सोफी शाइन (Sophie Shine)संग सगाई का एलान करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की। गब्बर ने इंस्टाग्राम पर लिखा ,” साझा मुस्कान से लेकर साझा सपनों तक, हमारी सगाई के लिए प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए आभारी हूँ। हमने हमेशा के लिए साथ रहने का फैसला किया है। “इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में दोनों हाथ में सगाई की अंगूठी पहने हुए दिखे। जिसमें लाल फूलों का दिल के आकार का फ्रेम है। धवन की इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्रिटीज तक बधाइयां दे रहे हैं।
शिखर धवन और सोफी शाइन के रिश्ते का सफर
टीम इंडिया के गब्बर शिखर धवन और उनकी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन ने अपने रिश्ते की आधिकारिक घोषणा मई 2025 में की थी। उस समय सोफी शाइन ने अपने इंस्टाग्रम हैंडल पर दोनों की फोटो शेयर की थी। ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान दुबई में उन्हें साथ देखा गया था। धवन की यह दूसरी शादी होगी। क्योंकि उनकी पहली शादी 2023 में तलाक के बाद खत्म हो गई थी।
सोफी शाइन कौन हैं ?
Shikhar Dhawan engaged: Sophie Shine मूल रूप से आयरलैंड की रहने वाली हैं। वर्तमान में वे दुबई में एक कंपनी में नौकरी करती हैं। वह फाइनेंसियल सर्विसिज कंपनी नॉर्दन ट्रस्ट में सेकंड वाईस प्रेजिडेंट हैं। वे प्रोडक्ट कंसल्टेंट के रूप में भी काम करती हैं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है।
शिखर धवन और सोफी शाइन की शादी कब होगी ?
Shikhar Dhawan engaged: मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शिखर धवन अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से फरवरी 2026 के तीसरे सप्ताह में करने वाले हैं। यह शादी दिल्ली एनसीआर में हो सकती है। हालांकि, धवन ने अभी तक शादी की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।





