Boxer Nikhat Zareen भारत की एक प्रमुख शौकिया मुक्केबाज हैं। निखत जरीन का जन्म 14 1996 तेलंगाना के निजामाबाद में हुआ था। दो बार की विश्व चैंपियन के बारे में यहां विस्तार से पढ़ें।
निखत जरीन दो बार की विश्व चैंपियन हैं। वे भारतीय महिला बॉक्सर मैरी कॉम के बाद सबसे सफल नामों में से एक हैं। उन्होंने जूनियर स्तर से अपनी प्रतिभा दिखाई और सीनियर स्तर पर लगातार कमाल कर रही हैं। उनके फेवरिट एक्टर सलमान खान हैं। वहीं खेलों उनके सबसे पसंदीदा खिलाड़ी टेनिस सानिया मिर्जा और क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर हैं।
Boxer Nikhat Zareen की उपलब्धियां
- निखत जरीन ने 2009 में सब-जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता।
- 2011 : AIBA Women’s Youth & Junior World Boxing Championships में स्वर्ण पदक।
Boxer Nikhat Zareen की 2019 में उपलब्धियां
- AIBA Women’s World Boxing Championships (Ulan-Ude, Russia) में 51 kg कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता।
- Asian Championships (Bangkok) में सिल्वर मेडल
- Strandja Memorial Boxing Tournament में गोल्ड मेडल
- India Open में ब्रॉन्ज़ मेडल
Boxer Nikhat Zareen की 2021 में उपलब्धियां
- National Boxing Championships में गोल्ड मेडल
- Istanbul Bosphorus Tournament में ब्रॉन्ज मेडल
Boxer Nikhat Zareen के लिए 2022 रहा गोल्डन ईयर
- Strandja Boxing Tournament में स्वर्ण पदक
- IBA Women’s World Boxing Championships (Istanbul, Turkey) में 52 kg गोल्ड मेडल
- Commonwealth Games (Birmingham) में लाइट फ्लाईवेट (48-50 kg) में गोल्ड मेडल
- National Boxing Championship (Bhopal) स्वर्ण पदक
- साल 2022 में उन्होंने कई टूर्नामेंट्स में अनडिफीटेड रहकर कई अवॉर्ड्स जीते, जैसे ESPN India Female Athlete of the Year.
निखत जरीन की 2023 में उपलब्धियां
- IBA Women’s World Boxing Championships (New Delhi) में 50 kg कैटेगरी में गोल्ड
- Asian Games (Hangzhou) में ब्रॉन्ज मेडल
निखत की 2024 में उपब्धियां
- Paris Olympics में भाग लिया (50 kg कैटेगरी), लेकिन प्री-क्वार्टरफाइनल तक पहुंचीं (कुछ चुनौतियों के कारण आगे नहीं बढ़ पाईं)।
- Elorda Cup (Kazakhstan) में गोल्ड मेडल
2025 में निखत जरीन ने World Boxing Cup Finals में 51 kg कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने चाइनीज ताइपे की Guo Yi Xuan को 5-0 unanimous decision से हराया। यह उनकी इंजरी के बाद कमबैक और शानदार परफॉर्मेंस थी। इसी वर्ष वे Women’s World Boxing Championships में क्वार्टरफाइनल तक पहुंचीं।
निखत जरीन को 2020 में खेल के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया। वे कई नेशनल चैंपियनशिप्स में मल्टीपल गोल्ड मेडलिस्ट हैं।
निखत जरीन की खासियत
महिला बॉक्सर निखत जरीन की खासियत उनकी डिफेंसिव स्किल, मुक्के की स्पीड और रिंग में एक झटके में फैसला लेना है। वे ओलंपिक 2028 की तैयारी कर रही हैं।






