NEET 2026 पेपर लीक विवाद

NEET 2026 Paper Leak विवाद: NTA ने नागपुर के छात्र को आबू धाबी एग्जाम सेंटर आबंटित किया, सरकार की फजीहत

NEET 2026 Paper Leak Controversy:  3 मई 2026 को देशभर के 22.7 लाख छात्रों ने नीट की मूल परीक्षा दी थी। प्रश्नपत्र लिक होने के बाद 12 मई 2026 को NTA ने एग्जाम रद्द कर दिया था। अब 21 जुलाई को दोबारा परीक्षा होने वाली है।

NEET 2026: नागपुर के छात्र को आबू धाबी का एग्जमा सेंटर

नागपुर के 18 वर्षीय अब्दुल्लाह मोहम्मद तालिब को NEET UG 2026 री-टेस्ट (21 जून 2026) के लिए अबू धाबी (UAE) का एग्जाम सेंटर अलॉट हो गया। उनका हॉल टिकट 14 जून को जेनरेट हुआ, जिसमें Abu Dhabi Indian School लिखा था।

NTA ने गलती सुधारने का आश्वासन दिया

परिवार सदमे में है क्योंकि छात्र के पास पासपोर्ट नहीं है, और एग्जाम सिर्फ 1-2 दिन बाकी थे। उन्होंने NTA हेल्पलाइन पर संपर्क किया, जहां आश्वासन दिया गया कि गलती सुधार दी जाएगी। हालांकि परिवार ने यात्रा दस्तावेज और टिकट की व्यवस्था भी शुरू कर दी थी, लेकिन इतने कम समय में यह असंभव था।

NEET 2026 Paper Leak: एनटीए का जवाब

NTA ने अभी तक आधिकारिक जवाब नहीं दिया, लेकिन सूत्रों के अनुसार डेटाबेस अपडेट चल रहे हैं, जिससे कई छात्रों के सेंटर्स बदल गए (कुछ नागपुर में ही दूर-दराज़ जगहों पर शिफ्ट हो गए)।

यह NTA की सेंटर अलॉटमेंट प्रक्रिया में लगातार गड़बड़ी का हिस्सा है। री-एग्जाम के लिए सेंटर चेंज की सुविधा दी गई थी, लेकिन कई अभ्यर्थियों को अनचाहे बदलाव मिले।

NEET 2026 का बड़ा विवाद और पेपर लीक

  • मूल परीक्षा : 3 मई 2026 को देशभर में 22.7 लाख छात्रों ने दिया।
  • रद्दीकरण : 12 मई 2026 को NTA ने एग्जाम रद्द कर दिया। वजह — “गेस पेपर” या प्रश्न बैंक का रिसाव, जिसमें रियल पेपर से बहुत सारे सवाल मैच कर गए (खासकर Chemistry और Biology)।
  • री-एग्जाम :21 जून 2026 (रविवार), दोपहर 2:00 से 5:15/5:20 PM तक (15 मिनट एक्स्ट्रा टाइम)। कोई नया रजिस्ट्रेशन या फीस नहीं।
NEET घोटाले में जांच और गिरफ्तारियां
  • राजस्थान पुलिस और CBI ने जांच की। लीक नेटवर्क महाराष्ट्र, राजस्थान आदि में फैला था
  • गिरफ्तार व्यक्तियों में NTA से जुड़े प्रोफेसर (जैसे P.V. Kulkarni, Manisha Gurunath Mandhare), कोचिंग संचालक आदि शामिल। कुछ ने पैसे लेकर सवाल शेयर किए (2-10 लाख रुपए तक)।
  • शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने “कमांड चेन में ब्रेक” स्वीकार किया। NTA ने कहा कि पूरा पेपर सिस्टम से लीक नहीं हुआ, बल्कि कुछ सवाल बाहर आए।
सरकार और NTA की री-एग्जाम के लिए तैयारियां
  • सुरक्षा: CRPF, CISF, पुलिस; CCTV, मॉक ड्रिल, एयर फोर्स से पेपर ट्रांसपोर्ट, थ्री-टियर वॉच।
  • Telegram को 22 जून तक ब्लॉक (लीक रोकने के लिए)।
  • सेंटर चेंज की सुविधा (3 लाख+ रिक्वेस्ट), लेकिन इससे नई समस्याएं (जैसे अबू धाबी वाली)।
  • NTA ने MANAS हेल्पलाइन जैसी सुविधाएं शुरू कीं। 2027 से CBT (कंप्यूटर बेस्ड) पर शिफ्ट करने की योजना।

सरकार और NTA की फजीहत

NTA पर लगातार सवाल उठ रहे हैं (2024 के बाद 2026 भी)। काफी छात्रों में तनाव देखने को मिला है। कई छात्रों ने सुसाइड कर लिया है (11+ रिपोर्टेड)। कॉकरोच जनता पार्टी और छात्र विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे मि मांग उठ रही है।  SC में कई याचिकाएं दाखिल की गई। राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top