Spoof Video: बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने एक टीवी डिबेट शो के दौरान पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसको लेकर विश्व भर में हंगामा मचा हुआ है।
Spoof Video: अकबर अल बाकर ने दी मजेदार प्रतिक्रिया
हालांकि भारतीय जनता पार्टी ने नूपुर को सस्पेंड कर दिया है और विवादित ट्वीट करने वाले प्रवक्ता नवीन कुमार जिंदल को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इसी बीच विश्व के 15 देशों ने भारतीय राजदूतों को तलब कर आपत्ति जताई है।
15 देशों ने जताई आपत्ति
भारतीय जनता पार्टी की नेत्री नूपुर शर्मा और प्रवक्ता नवीन कुमार जिंदल द्वारा पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ की गई टिप्पणी पर भारत को 15 देशों से निंदा का सामना करना पड़ रहा है। इन देशों में कतर भी शामिल है। जिसने भारत से माफी मांगने की मांग की है। कतर ने भारत के उप राजदूत दीपक मित्तल से कहा कि इस तरह की टिप्पणियां हिंसा और नफरत का एक चक्कर पैदा करेंगी।
वासुदेव का ट्वीट
https://twitter.com/thevashudevIND/status/1533694203410010112
वही, अरब में ट्विटर पर भारतीय उत्पादों के बॉयकॉट करने की मुहीम शुरू हुई। इसी बीच #BoycottQatarAirways ट्रेंड हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स का एक वर्ग कतर एयरवेज के बायकाट की मांग कर रहा है। इन्ही में से वासुदेव नाम के एक ट्विटर यूजर का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। जिसमें वह कतर एयरवेज के बहिष्कार की मांग कर रहा है।
देखें, एनडीटीवी के वरिष्ठ पत्रकार उमाशंकर सिंह द्वारा ट्वीट किया गया मजेदार वीडियो
😂😁
— Umashankar Singh उमाशंकर सिंह (@umashankarsingh) June 7, 2022
जिस पर कतर एयरवेज के सीईओ अकबर अल बाकर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। अल जजीरा को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वासुदेव जी आप कतर एयरवेज का बायकॉट करना बंद कर दीजिए। हमने अपने सभी जहाज खड़े कर दिए हैं। वासुदेव हबीबी तुम ऐसा न करना रेलवे ट्रैक से वापस आ जाओ। चाहे दो लीटर फ्री पेट्रोल ले लो। तुम्हारे डर से मैंने सभी प्लेन खड़े कर दिए हैं। यह Spoof Video सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।





