काजोल और अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन इन दिनों अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों में बनी हुई है। जहाँ कुछ सोशल मीडिया यूजर न्यासा के लुक की तारीफ कर रहे है, तो वहीं कुछ अन्य लोग उन्हें ट्रोल करने से भी पीछे नहीं हटते।

बेटी न्यासा देवगन की ट्रोलिंग पर परेशान हो जाती है काजोल, कहा- ‘100 में से दो लोग…’

काजोल और अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन इन दिनों अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों में बनी हुई है। जहाँ कुछ सोशल मीडिया यूजर न्यासा के लुक की तारीफ कर रहे है, तो वहीं कुछ अन्य लोग उन्हें ट्रोल करने से भी पीछे नहीं हटते।

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल और एक्टर अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन इन दिनों अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में बनी हुई है। न्यासा वैसे तो सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं रहती है। लेकिन न्यासा देवगन के कंई फैन पेजेज है जो अक्सर उनकी तस्वीरें शेयर करते रहते है। न्यासा का बदला लुक देख जहां कंई सोशल मीडिया यूजर उनकी तारीफ कर रहे है तो कुछ अन्य लोग भद्दे कमेंट कर उन्हें ट्रोल करते रहते है। इसी बीच काजोल ने अपनी बेटी के ट्रोल होने पर चुप्पी तोड़ी है।

Instagram पर देखें

ट्रोलिंग पर ऐसा होता है काजोल का रिएक्शन

काजोल ने ईटाइम्स से बातचीत के दौरान कहा, ‘ट्रोलिंग आजकल सोशल मीडिया का एक अजीब हिस्सा बन चूका है। अगर आपको ट्रोल किया गया है मतलब आपको नोटिस किया जा रहा है। अगर आपको ट्रोल किया जा रहा है तो मतलब आप फेमस हो। ऐसा लगता है कि जब तक आपको ट्रोल नहीं किया जाता तब तक आप फेमस नहीं होते।’

बेटी की ट्रोलिंग से होती है तकलीफ

काजोल से जब पूछा गया कि बेटी की ट्रोलिंग का उन पर क्या असर पड़ता है ? इस पर काजोल ने बताया कि हाँ, न्यासा की ट्रोलिंग से वे परेशान हो जाती है। एक्ट्रेस ने बताया कि वे ट्रोलिंग वाले सभी आर्टिकल्स चेक करती है। 100 में से केवल 2 लोग ही कुछ गलत कमेंट्स करते है और वही हाइलाइट कर दिया जाता है।’

न्यासा को ये सलाह देती है काजोल

काजोल ने आगे बताया कि वे ट्रोलिंग को लेकर बेटी न्यासा देवगन को कैसे समझाती है। एक्ट्रेस ने बताया कि मैं न्यासा से कहती हूँ कि नेगिटिव चीजों की बजाए ब्राइट साइड पर फोकस करे। काजोल ने कहा, ‘वो सेम चीज मैं भी उसे समझाती हूँ। अगर एक इंसान आपको बोल रहा है कि ये खराब है और वहीं 10 हजार लोग जो ये सोचते है कि आप दुनिया की खूबसूरत लड़की हो। और सबसे जरुरी बात जब आप खुद को आईने में देखते हो, क्या सोचते हो।

बता दे कि काजोल और अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन इन दिनों विदेश में अपनी पढ़ाई कर रही है।

Comments are closed.

Scroll to Top